लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

652 0

लखीमपुर खीरी। 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत के बाद भड़की हिंसा मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर एसआईटी ने वीडियो, फोटो और ऑडियो के आधार पर गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा और विचित्तर सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया हैं।

आपको बता दें कि, चार किसानों की मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर हुई मौत के बाद गुस्साए किसानों ने थार जीप के ड्राइवर, दो बीजेपी कार्यकर्ता और एक स्थानीय पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जांच टीम ने वीडियो के जरिए 6 आरोपियों की पहचान की है, जिनमे से दो को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

बताया गया कि, गुरविंदर सिंह मोकारमपुर अलीगंज थाना गोला और विचित्र सिंह गोगावां थाना भीरा के रहने वाले हैं। दोनों पर आरोप है कि तिकुनियां हिंसा के दौरान हुई हत्याओं में से दो भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार समेत चार हत्याओं में शामिल थे।

इसके अलावा, जांच समिति इस मामले में तमाम वीडियो और फोटो खंगाल रही है। वहीं चार किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी।

Related Post

AK Sharma

प्रभारी मंत्री ने आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर व्यक्त की चिंता

Posted by - July 22, 2023 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों की उपस्थित…
CM Yogi

सीएम योगी ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - April 21, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) एवं परशुराम जयन्ती (Parshuram Jayanti) पर…
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर में 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Posted by - April 6, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बेटियों के प्रति संवेदनशीलता का एक और उदाहरण सोमवार को जनता दर्शन में…