राकेश टिकैत का बड़ा एलान, अब दिल्ली में संसद पर जाकर देंगे धरना

539 0

नई दिल्ली। किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता रोके जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के कुछ देर बाद ही दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटाकर रास्ता खोल दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में बृहस्पतिार दोपहर बाद किसानों ने खुद बैरिकेट हटाए। इस दौरान  यूपी गेट पर राकेश टिकैत यह भी एलान किया है कि गाजीपुर बार्डर पर टेंट भी हटवा रहे हैं और बार्डर भी खाली कर रहे हैं। अब दिल्ली में संसद पर जाकर धरना देंगे। इस एलान के बाद यूपी और दिल्ली पुलिस मुस्तैद हो गई है।

दिल्ली पुलिस भी खोले रास्ता- राकेश टिकैत

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर हमने रास्ता बंद नहीं किया है, बल्कि दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। हम अपने टेंट हटा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रास्ता रोकना गलत है और हम उनका सम्मान करते हैं, इसलिए अपना रास्ता खोल रहे हैं ताकि लोगों को दिक्कत न हो। हमारी अपील है कि दिल्ली पुलिस रास्ता खोले। अगर दिल्ली पुलिस भी बैरिकेड हटा ले तो गाड़ियां आराम से यहां से दिल्ली जा सकती हैं।

पूरी तरह से नहीं हटाए गए टेंट

जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत टेंट हटाने की बात कह तो रहे हैं, लेकिन सड़क के एक किनारे को ही खाली करवाया जा रहा है। वहीं, दूसरे किनारे पर टेंट लगे हैं जिनसे आधी से ज्यादा सड़क घिरी हुई है। कुल मिलाकर किसानों द्वारा अपनी तरफ से बैरिकेड और टेंट हटाए जाने के बाद भी वाहन चालकों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि दूसरी तरफ का रास्ता तो बंद ही रहेगा।

गौरतलब है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर (सिंघु, टीकरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर) पर 27 नवंबर से ही किसान प्रदर्शनकारी जमा हैं। किसानों का कहना है कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं ले लिए जाते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी बोले – स्वास्थ्य, आवास और स्वच्छता से जुड़े प्रयास प्रदेश को नई दिशा देंगे

Posted by - October 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का…
CM Dhami

नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए वैज्ञानिक आधार पर प्रभावी कार्य करें: सीएम धामी

Posted by - June 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने के…
CM Dhami

सीएम धामी ने छह दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

Posted by - January 26, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउंड में केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की…

मानसून सत्र कार्यवाही शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा

Posted by - July 26, 2021 0
संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद राज्यसभा की…
सुन्नी वक्फ बोर्ड

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या फैसले पर दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 26, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। अयोध्या मामले में फैसला आने…