100 करोड़ के पार कोविड-19 टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्री, नीति आयोग और WHO ने दी बधाई

470 0

नई दिल्लीकोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने के नौ महीने बाद भारत ने आज 1 अरब यानी 100 करोड़ खुराक का आंकड़ा पूरा कर लिया है। देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी।

इस बीच आज देश ने नया इतिहास रच दिया है। भारत ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके देश को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने इतनी तेजी से इतने बड़े आंकड़े को छुआ है।

डब्ल्यूएचओ और नीति आयोग ने भी दी बधाई

वहीं भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग ने भी बधाई दी है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा है, 100 करोड़ वैक्सीन डोज के आंकड़े पर पहुंचना बहुत ही अद्भुत है। ये वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के सिर्फ 9 महीने में हासिल किया गया है। ये राज्य सरकारें और जिला टीमों और लोगों की उपलब्धि है।

डब्ल्यूएचओ ने भी भारत को बधाई दी है। डब्ल्यूएचओ में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, भारत का ये माइलस्टोन बहुत ही खास है क्योंकि भारत ने सिर्फ अपने ही देश के नागरिकों को नहीं बल्कि दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज दी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को इस कामयाबी के लिए बहुत बधाई देता है।

डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने यह भी कहा है कि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व, अंतर-क्षेत्रीय अभिसरण, स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कार्यबल के समर्पित प्रयासों के बिना कम समय में असाधारण उपलब्धि संभव नहीं थी।

वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा, ये माइलस्टोन बहुत महत्वपूर्ण है। 75 फीसदी से अधिक वयस्कों को पहली खुराक दी गई है लेकिन साथ ही, 25 प्रतिशत वयस्क, जो मुफ्त टीकाकरण प्राप्त करने के योग्य हैं, अभी भी अशिक्षित हैं। जिन लोगों ने पहली खुराक नहीं ली है, उनके टीकाकरण के प्रयास को आगे बढ़ाने की अब भी जरूरत है।

डॉ वीके पॉल ने कहा, केवल 30 प्रतिशत से अधिक भारतीयों ने दोनों खुराक के साथ वैक्सीनेशन करवाया है। लगभग 10 करोड़ व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्हे दूसरी डोज लेनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने नहीं ली है। यह अब अधूरा काम है जिसे हमें पूरा करना होगा, और उन व्यक्तियों को उनकी दूसरी खुराक लेने के लिए रिमाइंडर भेजना होगा।

बता दें कि केंद्र सरकार इसे एक महान उपलब्धि के तौर पर लेते हुए उत्सव की तैयारी में है। वैक्सीन खुराकों की संख्या 100 करोड़ पूरा होने पर देश में सबसे बड़े खादी तिरंगे को लाल किले में फहराया जाएगा। इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है। अधिकारी ने बताया कि यही तिरंगा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था।

Related Post

टि्वंकल खन्ना

‘कोविड-19’ पर अक्षय की पहल पर टि्वंकल खन्ना बोलीं- गर्व महसूस करती हूं

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री टिंवकल टि्वंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के लिए बनाये…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को मूल मंत्र मानकर विकास का आधार बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की बोली भाषाओं से लेकर, पलायन…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…