18 अक्टूबर, 2021 को राजॠषि श्रद्धेय पंडित नारायण दत्त तिवारी को याद करने के मायने…

559 0

“चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति” यह मंत्र था- बप्पा दादाजी (Pandit Narayan Dutt Tiwari) का। देश की शीर्ष-अदालतों में हिन्दी एवम् अन्य भारतीय भाषाओं की प्रतिष्ठा हेतु ‘हिन्दी से न्याय ‘ इस देशव्यापी अभियान का वर्ष 2004 में केन्द्र बना तब का उत्तरांचल और अब का उत्तराखण्ड।

प्रेरक और प्रेरणा पुरुष थे -नाना ( नानाजी देशमुख) एवं पण्डित नारायण दत्त तिवारी। सपना जगाया देश के वरिष्ठतम एवं प्रख्यात सम्पादक अशोक पाण्डेय ने।

अशोक भैया उस समय उत्तराखण्ड में दैनिक-जागरण के सम्पादक थे, नैनीताल हाईकोर्ट में हिन्दी में कामकाज शुरू कराने हेतु न्यायिक भाषायी-स्वतन्त्रता का अभियान शुरू हो, इसके लिए कृत-प्रतिज्ञ श्रद्धेय तिवारी जी ने एक रास्ता तैयार किया, अतीव-आनन्द का विषय है कि आज यह अभियान अपने अंतिम-पड़ाव पर है, मामला केन्द्र-सरकार के पाले में है, 16 वीं लोकसभा में मामला संसद के पटल पर आ चुका है।

इसलिए भारत की सरकार मुद्दे से अनजान नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय-नेता हरीश रावत अभियान को अपना समर्थन प्रदान कर चुके हैं।

 

हम उम्मीद कर सकते है कि अगले बरस नैनीताल हाईकोर्ट हिन्दी में समस्त कामकाज निपटाने वाला देश का पहला व एकमात्र राज्य बन जायगा।

 

श्रद्धेय पण्डित नारायण दत्त तिवारी जहां भी होंगे, उत्तराखण्ड की नयी-सरकार को शुभकामनाएं एवं शुभाशीष प्रदान कर रहे होंगे, उनके इस अनुष्ठान की जय हो-विजय हो, आइये, आज के दिन हम परमप्रभु से यह प्रार्थना करें।

 

Related Post

Mata Vaishno Devi

रेलवे की बड़ी सौगात, माता वैष्‍णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

Posted by - June 22, 2022 0
नई द‍िल्‍ली: श्रीमाता वैष्‍णो देवी (Mata Vaishno Devi) कटरा जाने वाले यात्र‍ियों को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सौगात…
CM Yogi

देश को ठगने का रहा है कांग्रेस का इतिहास: सीएम योगी

Posted by - February 7, 2023 0
उत्तर त्रिपुरा/खोवाई/त्रिपुरा सदर। त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी…

WHO कोवैक्सीन को दे सकता है वैश्विक मंजूरी, एक्सपर्ट पैनल की अहम बैठक में होगा फैसला  

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन मान्यता दे सकता है। भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन…
Satellite Man of India

Google ने ‘सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया’ के जन्मदिन पर बनाया डूडल

Posted by - March 10, 2021 0
नई दिल्ली। सर्च इंजन Google  ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष उडुपी…