दिल्ली सरकार का आदेश, 16 अक्टूबर से बिना वैक्सीन कार्यालय में नहीं मिलेगी इंट्री  

639 0

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि किसी भी स्टाफ को बिना कोराना वैक्सीन के ऑफिस में एंट्रीं नहीं मिलेगी। ये नियम 16 अक्टूबर से लागू होंगे। वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ जरूरी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक आदेश में कहा, दिल्ली सरकार के उन कर्मचारियों को 16 अक्टूबर से कार्यालय आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक भी नहीं ली है।

टीके की कम से कम एक खुराक जरूरी

आदेश में कहा गया है कि टीके की खुराक न लेने वाले शिक्षकों और अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं समेत दिल्ली सरकार के सभी ऐसे कर्मचारियों को तब तक ‘‘छुट्टी पर’’ माना जाएगा जब तक कि वह टीके की खुराक नहीं ले लेते।

इसमें कहा गया है कि जिन कर्मचारियों ने 15 अक्टूबर तक टीके की कम से कम पहली खुराक नहीं ली है उन्हें 16 अक्टूबर से तब तक उनके कार्यालय/स्वास्थ्य देखभाल संस्थान/शैक्षणिक संस्थान आने नहीं दिया जाएगा जब तक कि वे टीके की पहली खुराक नहीं लेते।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार दिल्ली में काम कर रहे अपने कर्मचारियों के संबंध में इसी तरह के दिशा निर्देश जारी करने पर विचार कर सकती है।

टीकाकरण प्रमाणपत्र का होगा सत्यापन

आदेश के अनुसार, संबंधित विभागों के प्रमुख आरोग्य सेतु ऐप या टीकाकरण प्रमाणपत्र के जरिए टीके की खुराक लेने वाले कर्मचारियों का सत्यापन करेंगे।

बता दें कि दिल्ली की आबादी लगभग 2 करोड़ है, जिसमें से 1.5 करोड़ 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं और कोविड टीकाकरण के पात्र हैं। दिल्ली में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ दी जा चुकी है। अच्छी बात ये है कि लंबे वक्त से दिल्ली में कोरोना के बड़ी संख्या में नए मामले सामने नहीं आ रहे हैं।

 

Related Post

akhilesh yadav

मोटेरा के नामकरण पर अखिलेश यादव बोले- भगवान विष्णु से बड़ा कोई नेता नहीं

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) बुधवार को लखनऊ में…
Governor Gurmeet

राज्यपाल ने गृह मंत्री और राजमार्ग मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - July 11, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
Chardham Yatra

आपदा को लेकर ग्राउंड लेवल पर सरकारी तंत्र, हर गतिविधियों पर धामी की नजर

Posted by - August 6, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की इच्छाशक्ति से जल्द उत्तराखंड राज्य आपदा से उबरेगा। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध…
CM Bhajan lal Sharma

मंदिरों से भारत की आध्याेत्मिक कीर्ति दुनियाभर में फैली- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - March 3, 2025 0
डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि मंदिर सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। प्राचीन समय से ही…