सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, अब मिलिट्री स्कूल-कॉलेजों में भी लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

862 0

नई दिल्ली। अब मिलिट्री के स्कूल और कॉलेजों में भी लड़कियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। अब तक इन स्कूल कॉलेजों में सिर्फ छात्रों को प्रवेश मिलता था, लेकिन अब नए फैसले के बाद सूरत बदल जाएगी। दरअसल एनडीए के बाद अब मिलिट्री स्कूल और कॉलेजों में भी लड़कियों को दाखिला मिल सकेगा। केंद्र सरकार की योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है, ऐसे में ये फैसला लड़कियों के बेहतर भविष्य के हिसाब से एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में भी महिलाओं को इसी साल दिसंबर से प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की इजाजत देने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि अगले साल जून से लड़कियों को एंट्रेंस एग्जाम में बैठने की इजाजत देने के बजाय इसी साल से शुरुआत करनी चाहिए। इससे पहले अब तक मिलिट्री स्कूल लड़कों के शैक्षणिक संस्थान रहे हैं। हलफनामे में सरकार ने कहा कि लड़कियों को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में अन्य संबद्ध बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक मदद के साथ अतिरिक्त रिक्तियों को अधिकृत करने की जरूरत है।

योजना चरणबद्ध तरीके से होगी लागू

सरकार ने कहा कि यह चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से हलफनामे में ये भी कहा गया है कि लड़कियों को अगले साल होने वाली अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के लिए द्वि-वार्षिक औसतन 25 सीटों के लिए कंप्टीशन करते हैं।

250 लड़कों के साथ 100 लड़कियां होंगी शामिल

सरकार ने कहा कि पहले चरण में हर छह महीने में पांच लड़कियों को शामिल कर स्टूडेंट्स की क्षमता 250 से बढ़ाकर 300 कर दी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में हर छह महीने में 10 लड़कियों को शामिल किया जाएगा। जिससे स्टूडेंट की क्षमता 300 से बढ़ाकर 350 कर दी जाएगी। ये चरणबद्ध तरीके से तय योजना के आधार पर होगा। सरकार की तरफ से हलफनामे में जानकारी दी गई है कि विस्तार के अंत में आरआईएमसी में 250 लड़के और 100 लड़कियां शामिल होंगी।

Related Post

CM Dhami, Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल से की भेंट

Posted by - June 27, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal…
Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

Posted by - April 23, 2024 0
मेरठ : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की आज जयंती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम को 500 वर्ष बाद…
Savin Bansal flagged off the Doon Marathon

दून मैराथन दौड़ हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक: जिलाधिकारी

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन देहरादून के तत्वाधान में आज दून…

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: गृह मंत्री ने जो नफरत बोई, उसी का परिणाम भुगत रहा भारत- राहुल

Posted by - July 27, 2021 0
असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर विवाद जारी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे गृह मंत्री अमित शाह की विफलता बताते…