डिप्टी CM केशव ने दी विकास की सौगातें, बताई सरकार की उपलब्धियां

818 0

रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav) अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे। जहां उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित वंदन गार्डन में 117.71 करोड़ की लागत वाले 165 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिले में 430.79 करोड़ लागत के 22 नए विकास कार्यों कराए जाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा सहित जिले की सभी विधायकों की मौजूदगी में दीप जलाकर की। इसके बाद सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने बटन दबाकर ज़िले के 30 मार्गो व एक लघु सेतु सहित 29.44 करोड़ की लागत के कुल 30 कार्यों का लोकार्पण व 132 मार्गो व 02  लघु सेतु समेत 88.27 करोड़ लागत वाली कुल 134 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री उप्र केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav) ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने बताया कि आज यूपी के सभी 75 जिलों में खुशहाली का माहौल है। सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया। केंद्र व प्रदेश सरकार अपने कामों के जरिए जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। इसी प्रकार विश्वास बनाए रखिए,आगे भी खरी उतरेगी। सरकार ने पात्रों को खोज-खोज कर योजनाओं का लाभ दिया। यूपी में निष्पक्षता व पारदर्शिता से लगभग पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी। यूपी में उनकी सरकार ने कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर गुणवत्ता युक्त सड़के बनाई। भू माफियाओं पर सरकार ने हंटर चलाया। उन्होंने कहा कि खीरी जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात दी। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहती दिखाई दे रही। सरकार आपके मत के कर्ज को विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के जरिए अदा कर रही हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना से निशुल्क उपचार की व्यवस्था की। विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की। गांव-गांव बिजली को पहुंचायी। उन्होंने कोविड कालखंड के दौरान सरकार के किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन की चहुओर प्रशंसा हो रही। कोविड के दौरान सरकार ने जनधन खातों में न केवल धनराशि भेजी बल्कि फ्री सिलेंडर भी उपलब्ध कराएं। पीएम गरीब कल्याण योजना के जरिए निशुल्क खाद्यान्न भी मुहैया कराया। इस दौरान ईतना खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया कि उसे खाने के अलावा भी लोगों ने संचित किया।  केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितों में काम कर जनता की सेवा कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी तबकों तक पहुंचाया है।

 

उन्होंने बताया कि जिले में 128792 आवास विहीन लोगों को पीएम आवास योजना ग्रामीण व 27934 लोगों को पीएम आवास योजना शहरी से लाभान्वित किया गया। जिले में 556173 शौचालय बनाए गए। 150367 किसानों को 933. 44 करोड़ की ऋण माफी की। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 610865 किसानों के खातों में 930.52 करोड़ रु. की धनराशि भेजी गई। पीएम फसल बीमा योजना के जरिए 95. 27 लाख की क्षतिपूर्ति की गई। किसानों को 6110 करोड़ फसली ऋण का वितरण हुआ। विभिन्न कृषि निवेश ऊपर 16.17 करोड़ अनुदान राशि किसानों के खातों में भेजी गई। उज्जवला योजना से 439543 परिवारों को लाभान्वित किया। जिले में 10 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुए। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में प्रदेश के सर्वाधिक 425113 व्यक्तियो को आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कामों से स्पष्ट छाप छोड़ी है। उनकी सर्वस्व समर्पण की भावना उनके कामों में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने अपने नेतृत्व से जहां एक ओर पार्टी व संगठन को मजबूत किया। वहीं दूसरी ओर सरकार के कामकाज को भी सहज बनाया। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम से क्षेत्र के विकास व जनकल्याणकारी काम करने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौराहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार के कारण ही योजनाएं जमीन पर फलीभूत हो रही।

डिप्टी सीएम ने की इन 22 नए विकास कार्यों की घोषणा

लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, मितौली तिराहे से बड़ागॉव होते हुए महोली रोड तक मार्ग के चौड़ीकरण/ उच्चीकरण का कार्य, ऐरा-ईसानगर (अ0जि0मा0) का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य, जमुनिया घाट पर पुल एवं पहुॅच मार्ग का निर्माण कार्य, ग्राम गाजीपुर की नहर पुलिया से हरगॉव-पिपरझला मार्ग तक नहर पटरी पर मार्ग का निर्माण कार्य, कस्ता ममरी मार्ग के किमी-5 से परसेहरा सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य, बिजुआ से अम्बारा तक 4 किमी पेन्टेड मार्ग का निर्माण कार्य। गोला रिंग रोड के शेष भाग का निर्माण (अलीगंज मार्ग से बॉकेगंज मार्ग होते हुए गोला खुटार मार्ग तक), कंधरापुर गोमती नदी पर कॉकर घाट पुल का निर्माण कार्य, ढखेरवा चौराहे से गिरजापुरी मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य, बिलराया-पनवारी मार्ग के किमी-8 से अयोध्यापुर-रमुआपुर चौडीकरण व सुदृढीकरण का कार्य, बैमरिया से बबियारी मार्ग का निर्माण कार्य, एसडीएनपीडीपी मार्ग के किमी-17 से घुरघुट्टाबुजुर्ग होते हुए एलएसडी मार्ग किमी-22 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, बेलतुआ पीडब्लूडी रोड से संतोष राय के खेत के पास से असेकित बस्ती पसियानपुरवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य,बिलराया-पनवारी मार्ग के किमी-48 से 57 तक चौडीकरण व सुदृढीकरण का कार्य, शमशान घाट होते हुए महेवागंज सम्पर्क मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य, राजापुर चौराहे से डानबास्को नहर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य,

एलबीबी बसैगापुर क्रासिंग से फूलबेहड़ बरौला तेन्दुआ सम्पर्क मार्ग, कोरारा से खलीलपुर सम्पर्क मार्ग, पीबी मार्ग ग्राम सिकटिहा से भदूरा मार्ग तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, संसारपुर हजरतपुर मार्ग के किमी-7 से 13 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य,एनएच-730 गोला खुटार मार्ग से मैलानी सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य।

इनकी रही मौजूदगी :

विधायक योगेश वर्मा, शशांक वर्मा, मंजू त्यागी, अरविंद गिरी, बाला प्रसाद अवस्थी, रोमी साहनी, सौरभ सिंह सोनू, लोकेंद्र प्रताप सिंह, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पा सिंह, डीएम डॉ.अरविंद कुमार चौरसिया, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेंद्र कुमार हरदहा, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र चौधरी, एक्स ई एन एनके यादव देवेंद्र सिंह सदन लाल गुप्ता अरुण कुमार जैन, सहायक अभियंता राजेश कुमार मृत्युंजय झा विवेक चौरसिया अंकुर मौर्य।

Related Post

RSS नेता इंद्रेश सिद्धू, नसीरुद्दीन और आमिर खान को कहा ‘देशद्रोही’

Posted by - January 29, 2019 0
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू, एक्टर आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह…

आलोक वर्मा को हटाए जाने का मामले पर खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Posted by - January 15, 2019 0
नई दिल्ली।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जु्न खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर निवेदन  किया है कि पूर्व CBI…
BSP center

बीएसपी केंद्र में संगमरमर से बनी मायावती की लगाई जा रही हैं तीन मूर्तियां

Posted by - August 13, 2020 0
राजधानी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की संगमरमर की मूर्ति को लगाने का मामला आ रहा है। राजधानी…
School Vehicles

8 जुलाई से अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा परिवहन विभाग

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ । स्कूली बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना योगी सरकार (Yogi Government) की शीर्ष प्राथमिकता है। ऐसे में सीएम…
Ramlala

31 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

Posted by - December 26, 2025 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) की दूसरी वर्षगांठ आगामी 31 दिसंबर 2025 को श्रद्धा,…