नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 1000 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

546 0

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 1,000 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 20 से अधिक किसान नेता नामजद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को 1,000 से अधिक किसान हरौला बारात घर से निकलकर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंच गए थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हंगामा किया, पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए और सड़क पर जाम लगा दिया। इस मामले में भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा समेत 1,000 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

28 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण अधिकारियों ने किसानों की कोई मांग अपनी बोर्ड बैठक में नहीं रखी, जबकि किसान 28 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों का सब्र का बांध टूट रहा है। खलीफा ने चेतावनी दी कि आने वाले सोमवार को किसान फिर यहां आएंगे।

81 गांवों के किसान कर रहे प्रदर्शन

नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ करीब एक महीने से चल रहे किसान आंदोलन के क्रम में किसानों ने सोमवार को एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया और बैरियर तोड़कर प्राधिकरण के कार्यालय में घुसकर तालाबंदी करने की कोशिश की। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। किसान बढ़ी हुई दर से मुआवजा देने, आबादी की समस्याओं का निस्तारण करने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के 81 गांवों के किसान प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

किसान परिषद के नेता सुखबीर पहलवान ने बताया कि बढ़े हुए मुआवजा दर से भुगतान, किसानों की आबादी से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा विकसित भूखंडों के आवंटन सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Post

CM Yogi congratulated the newly elected state president Pankaj Chaudhary.

सरकार व संगठन मिलकर नई गति के साथ बढ़ाएगा यूपी का संकल्पः सीएम योगी

Posted by - December 14, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि…
cm yogi

मलिन बस्ती पहुंचे सीएम योगी, मनीराम के घर किया ‘सहभोज’

Posted by - May 6, 2022 0
अयोध्या/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) …
allahabad high court

Allahabad High Court ने योगी सरकार के कोविड प्रबंधन को सराहा

Posted by - May 28, 2021 0
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने बहराईच, श्रावस्ती, बिजनौर, बाराबंकी और जौनपुर में जिला अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने…