बाहुबली ने करीना के घर भेजी बिरयानी, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

604 0

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म पर काम शुरू होने से पहले लगता है प्रभास, सैफ की फैमिली के साथ अच्छी बॉन्ड‍िंग बनाने में लग गए हैं। दरअसल, प्रभास ने करीना कपूर के घर बिरयानी भिजवाई है, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है।

करीना ने शेयर की खाने की फोटो

करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की फोटो शेयर कर लिखा- ‘चलो खाते हैं…जब बाहुबली आपको बिरयानी भेजे तो यह जरूर बेस्ट होगी। थैंक्यू @actorprabhas… इस खाने के लिए’। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का नाम #Adipurush भी टैग किया हुआ है। इस लजीज खाने को देख अंदाजा लगा सकते हैं करीना ने भी प्रभास के इस स्वीट जेस्चर को एंजॉय किया होगा।

बॉलीवुड के कई सितारों संग प्रभास की फिल्में

प्रभास का करीना के साथ ये पहला इंटरैक्शन है जो कि एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किया है। वैसे प्रभास इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारों संग काम कर रहे हैं। साहो में श्रद्धा कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आने के बाद अब वे कृति सेनन और दीपिका पादुकोण जैसी जानी-मानी बॉलीवुड हस्त‍ियों के साथ फिल्म बना रहे हैं। आदिपुरुष फिल्म में प्रभास, सैफ और कृति सेनन के साथ नजर आएंगे।

करीना की आने वाली फिल्म 

वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी. इस फिल्म की बची हुई शूटिंग हाल ही में शुरू हुई जिसमें करीना ने वापसी की है। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप का रीमेक है. फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं।

Related Post

भारतीय महिलाएँ हर क्षेत्र में लहरा रही अपना परचम, उनमे शामिल इनका नाम  

Posted by - July 3, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भारतीय महिलाओं के निरंतर प्रयास का ही परिणाम है कि आज भारतीय महिलाएँ हर क्षेत्र में अपना परचम…
RRR

‘RRR’ का नया ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन से जी5 पर होगी स्ट्रीम

Posted by - May 13, 2022 0
मुंबई। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड…
Mother's Day,Bollywood

Mother’s Day: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस्स ने अपनी मां को रोल मॉडल बनाकर चुना करियर

Posted by - May 7, 2022 0
मुंबई। मदर्स डे (mother’s day) के खास मौके पर बतायेंगे उन बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्रियों (actresses) के बारे में जिन्होंने अपनी…

कपिल शर्मा और गिन्नी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, सेलेब्स हुए शामिल

Posted by - December 12, 2018 0
जालंधर। स्टैंडउप कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा आज अमृतसर में शादी करने जा रहे हैं। वो अपने पहले प्यार गिन्नी…
स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार

स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार, बोली- पिता ने करियर चुनाव में दिया साथ

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया…