भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए मुख्यमंत्री

690 0

विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) बनाए गए हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ।

सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सीआर पाटिल और गोरधन झड़फिया भी थे, लेकिन गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक में फाइनल मुहर भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगी।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। शनिवार दोपहर को जब विजय रुपाणी राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने पहुंचे, तब तक किसी को भी अंदेशा नहीं था कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं।

अब यूपी में सिफारिश नहीं, योग्यता पर मिलती है नौकरी : योगी

रुपाणी के अचानक इस्तीफा देने के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन इसकी भूमिका तब ही बन गई थी, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अचानक रात गुजरात का दौरा किया था।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह अचानक से शुक्रवार रात में गुजरात पहुंचे थे और फिर सुबह वापस आ गए थे।

Related Post

Chardham Yatra

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार ने वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य

Posted by - April 12, 2025 0
देहारादून। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

दीपोत्सव में संगीत की धुन पर जमकर होगी आतिशबाजी, 5 किलोमीटर दूर से दिखेगा नजारा

Posted by - October 25, 2024 0
अयोध्या। 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशियों में इस बार अयोध्या नगरी दीपोत्सव…
Ramlala

31 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

Posted by - December 26, 2025 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) की दूसरी वर्षगांठ आगामी 31 दिसंबर 2025 को श्रद्धा,…