ऋषिकेश गंगा मे बहे, नोएडा से आए दो पर्यटक !

797 0

नोएडा से आये एक पर्यटक के दल में शामिल दो लोग गंगा में डूब गए। जल पुलिस ने उनकी तलाश में रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन उनका कुछ पता नही चल पाया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के नौ सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इसी बीच कंपनी के सेंटर हेड राहुल सिंह (33 वर्ष) पानी में हाथ धोने के लिए गंगा में गए।

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के राम झूला में श्री दर्शन महाविद्यालय का घाट स्थित है। यहां नोएडा में एक एंड्राइड कंपनी के नौ अधिकारियों का ग्रुप घूमने के लिए आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गंगा में दो लोग डूब गए। जिस पर आपदा प्रबंधन दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में इनकी तलाश के लिए लगाया गया है।

मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, 15 राज्यों के करीब दो लाख किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे

यहां पानी के भीतर तेज बहाव के होने के कारण राहुल के पैर के नीचे रेत अचानक धंस गई। जिससे राहुल अपना संतुलन खोकर गंगा में बहने लगे। वहां मौजूद कंपनी के मैनेजर भानुमूर्ति (33 वर्ष) राहुल को बचाने के लिए गंगा में उतरे। तो वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। कुछ दूर जाने के बाद दोनों गंगा के पानी में गायब हो गए। दोनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों को गंगा में तलाश रही है।

Related Post

DM Savin Bansal

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का हो प्राथमिकता पर समाधान: डीएम

Posted by - May 14, 2025 0
देहरादून : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल (DM…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘नभ नेत्र’ का किया उद्घाटन, आपदा संबंधी डाटा जुटाने में कारगर

Posted by - June 18, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘नभ नेत्र’ (Nabh Netra) का उद्घाटन…
CM Dhami

दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता करें कम: सीएम धामी

Posted by - September 24, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की…