कंपनी बोर्ड का बड़ा फैसला

कंपनी बोर्ड का बड़ा फैसला, BSNL में 54 हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

1502 0

टेक डेस्क आर्थिक संकट से गुजर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के करीब 54 हजार कर्मी अपनी नौकरी खो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कभी भी यह फैसला लिया जा सकता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में चल रहे आर्थिक संकट को दूर करने के लिए कंपनी के बोर्ड ने यह प्रस्ताव रखा है।

ये भी पढ़ें :-जानें Whatsapp ने अपने फीचर मे क्या किया बड़ा बदलाव 

आपको बता दें कंपनी बोर्ड ने मार्च की बैठक में सरकार द्वारा स्थापित एक विशेषज्ञ पैनल के दस में से तीन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। वहीं टेलीकॉम डिपार्टमेंट (डीओटी) नहीं चाहता कि चुनाव से पहले कर्मचारियों की छंटनी हो।वहीं बीएसएनएल के आर्थिक संकट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया रिपोर्टस के हवाले से कहा है कि बीएसएनएल की दुर्दशा के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें :-व्हाट्सएप फेक न्यूज के लिए लाया Enquiry Centre, जाने मैसेज भेजने का नंबर 

जानकारी के मुताबिक कंपनी की आर्थिक स्थिति सही करने के लिए कुछ अहम कदम भी उठाए जाएंगे। इसी के तहत बीएसएनएल बोर्ड ने पैसों की बचत के लिए कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष से घटाकर 58 साल करेगी। साथ ही स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम (Vrs)  के लिए भी उम्र सीमा 50 वर्ष की जाएगी। गौरतलब है कि कंपनी में अभी 171000 कर्मचारी कार्यरत है।

Related Post

दिग्विजय सिंह

भोपाल : दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ बीजेपी का दो वार, कौन बचेगा करना होगा इंतज़ार?

Posted by - April 23, 2019 0
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट से सस्पेंस खत्म नहीं होने का नाम ले रहा है। इस…

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: रतुल पुरी की विशेष अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Posted by - October 25, 2019 0
नई दिल्ली। वह अगस्ता वेस्टलैंड के मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद मध्यप्रदेश के सीएम के भांजे और व्यावसायी…

शीला के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अक्षय सहित कई एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 21, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से…