बायोपिक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

पीएम मोदी की बायोपिक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

1339 0

नई दिल्ली। पीएम मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट अर्जेंट सुनवाई पर तैयार हो गया है। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सर्वोच्च अदालत 8 अप्रैल को इस पर सुनवाई करेगा।

ये भी पढ़ें :-किस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं नेहरू, उन्हीं को दूंगी वोट – स्वरा भास्कर

आपको बता दें फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को लोकसभा चुनाव के वक्‍त रिलीज करने पर कई राजनीतिक पार्टियों ने आपत्‍त‍ि जताई है। राजनीतिक दलों ने इससे पहले चुनाव आयोग के दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने निर्माताओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। चुनाव आयोग से राहत नहीं मिली तो अब कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें :-शीला दीक्षित से मिले अभिनेता राजपाल यादव, कांग्रेस में शामिल होने की आशंकाए तेज 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू हुई आचार संहिता को देखते हुए रोक लगाने की मांग की गई थी।

Related Post

कोरोनावायरस इफेक्ट

कोरोनावायरस इफेक्ट : इन्दौर में होने वाला आईफा अवार्ड समारोह स्थगित

Posted by - March 6, 2020 0
भोपाल। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड 2020 के आयोजकों ने कोरोनावायरस के संक्रमण की चिंताओं के मद्देनजर 27 से…

यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद बिहार में फंसा महागठबंधन का पेंच

Posted by - January 13, 2019 0
नई दिल्ली। सपा यादव और बसपा ने यूपी की राजधानी लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महागठबंधन…
बीजेपी अमित शाह

एयर स्ट्राइक से उड़ गया था बुआ, बबुआ और कांग्रेस के चेहरे का नूर – अमित शाह

Posted by - April 25, 2019 0
गाजीपुर। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गाजीपुर जनपद में कहा कि मनोज सिन्हा ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य किये…