तालिबान की जीत पर जश्न मनाने वाले ‘मुसलमानों’ को नसीरुद्दीन ने कही ये बात, वीडियो वायरल

652 0

नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो में कहा, ‘अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है, लेकिन भारतीय मुसलमानों के कुछ वर्गों द्वारा बर्बर लोगों का जश्न कम खतरनाक नहीं है। जो लोग तालिबान के पुनरुत्थान का जश्न मना रहे हैं, उन्हें खुद से सवाल करना चाहिए, क्या वे एक आधुनिक इस्लाम चाहते हैं या शताब्दियों की पुरानी बर्बरता के साथ रहना चाहते हैं।’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह कहते दिखाई दे रहे हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान का दोबारा हुकूमत पाना पूरी दुनिया भर के लिए चिंता की बात है, इससे कम खतरनाक नहीं है कि हिंदुस्तानी मुसलमानों का उन वहशियों की वापसी पर जश्न मनाना। आज हर हिंदुस्तानी मुसलमान को अपने आप से ये सवाल पूछना चाहिए कि उसे अपने मजहब में सुधार और आधुनिकता चाहिए या वो पिछली सदियों के वहशीपन के साथ रहना चाहते हैं।

जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जेपी के ही विचार को हटा रही संघी सरकार – लालू यादव

इतना ही नहीं एक्टर ने आगे कहा है कि मैं भी हिंदुस्तानी मुसलमान हूं और जैसा कि मिर्जा गालिब कह गए हैं, मेरा रिश्ता अल्लाह मियां से बेहद बेतकल्लुफ है, मुझे सियासी मजहब को कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में हिंदुस्तानी इस्लाम हमेशा दुनिया भर के इस्लाम से अलग रहा है और खुदा वो वक्त न लाए कि वो इतना बदल जाए कि हम उसे पहचान भी न सकें।

Related Post

Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान, अगले साल तक कॉलोनियों को मिलेगी ये सुविधा

Posted by - March 26, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार (Delhi government) अगले साल मार्च तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज नेटवर्क…
CM Yogi

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार को मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय का निरीक्षण किया।…
MLAs immersed in the devotion of Ramlalla

प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

Posted by - February 11, 2024 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी…