मथुरा के श्रीकृष्णोत्सव में शामिल हुए सीएम योगी

613 0

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जन्माष्टमी की धूम है। आज आधी रात को कृष्ण कन्हाई घर-घर में जन्म लेंगे। कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए लाखों भक्त ब्रज में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्णोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे। वह यहां करीब दो घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने संतों को सम्मानित किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए।

टोक्यो पैरालिंपिक में पदक जीतने पर पीएम ने दी देवेंद्र झाझरिया और सुंदर गुर्जर को बधाई

फिरोजाबाद का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी सोमवार दोपहर को करीब तीन बजे मथुरा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर ओम पैराडाइज मैरिज होम में बनाए गए हैलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। यहां मुख्यमंत्री ने ब्रज के संतों को सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Post

Viksit UP

विकसित यूपी @2047: 2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने

Posted by - October 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश (Viksit UP) बनाने…