आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

639 0

समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा पर आरोप तय हो गए हैं। अब कोर्ट में 26 अगस्त को शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए जाएंगे।

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।

बुधवार 11 अगस्त की तारीख में गंज थाना पुलिस ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना ने पुलिस को पत्र भेजकर आईपीसी की धारा 120बी के तहत आरोप पत्र प्रेषित करने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार 13 अगस्त की सुनवाई में सप्लीमेंटरी चार्जशीट को लेकर बहस हुई थी। मामले में कोर्ट ने आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था।

उत्तराखंड भू-कानून के खिलाफ नई दिल्ली में सत्याग्रह !

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में कोर्ट में बुधवार को सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। अब इस मामले में 26 अगस्त को शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अब गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…
Mother's Day

‘मदर्स डे’ के उपलक्ष्य में, ‘फूड मोहल्ला’ में किया गया रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by - May 15, 2023 0
लखनऊ। ‘मदर्स डे’ (Mother’s Day)  के उपलक्ष्य में, कपूरथला स्थित ‘फूड मोहल्ला’ में ‘माँ’ को समर्पित एक रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं काशीवासीः सीएम

Posted by - May 14, 2024 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी…
AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

प्रधानमंत्री के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना सरदार पटेल के सपनों का साकार रूप: एके शर्मा

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज प्रातः बलिया मोड़…