उत्तरप्रदेश मे अब सिर्फ रविवार को होगी साप्ताहिक बंदी

653 0

उत्तर प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि, इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

आदेश में कहा गया है कि मास्क पहनना व दो गज की दूरी का पालन करना पहले ही तरह ही जरूरी रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज जनपद अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।

दिल्ली के छात्रों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा – अरविंद केजरीवाल

विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 39 हजार 909 सैम्पल की टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 505 रह गई है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

Related Post

congress leader

मधुसूदन मिस्त्री समेत कई कांग्रेसी नेता हुए कोर्ट में पेश, मिली अंतरिम जमानत

Posted by - March 3, 2021 0
प्रयागराज । जिले में चार साल पुराने मामले की सुनवाई के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री समेत…
modi yogi with ayodhya

PM मोदी देखेंगे अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट, CM योगी करेंगे पेश

Posted by - February 27, 2021 0
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर निर्माण के साथ इस आध्यात्मिक नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाए…
Lumpy virus

योगी सरकार के सख्त निर्देश पर प्रशासनिक अमला सक्रिय, लंपी वायरस के संक्रमण में आई कमी

Posted by - September 21, 2023 0
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की तरफ से पशुओं में लंपी वायरस (Lumpy Virus)  को रोकने के लिए दिए…
AK Sharma

स्वच्छता को सरकारी कार्यक्रम नहीं, जन आंदोलन बनाने की अपील: एके शर्मा

Posted by - September 28, 2025 0
लखनऊ: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोपीगंज एवं ज्ञानपुर मार्केट में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही…