सिब्बल के घर पर विपक्ष की सियासी दावत

604 0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार रात एक डिनर की मेजबानी की, जिसमें कई विपक्षी पार्टियों ने भाग लिया। इस डिनर बैठक में 15 पार्टियों के करीब 45 नेता और सांसद जुटे, हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए।लालू यादव भी बैठक में मौजूद थे और उन्होंने सिब्बल की बातों से सहमति जताते हुए विपक्षी एकता को मजबूत करने पर बल दिया।

सभी नेताओं ने कहा कि उन्हें 2022 में उत्तर प्रदेश में और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एक साथ आना होगा। हालांकि शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं ने किसी भी अटकलों को खारिज कर दिया कि यह पार्टी के आंतरिक कामकाज से संबंधित था।

गौरतलब है  कि ‘जी-23’ के नाम से मशहूर हुए कांग्रेसी नेता पार्टी में ब्लॉक से लेकर सीडब्ल्यूसी स्तर तक के चुनाव चाहते थे और इस संबंध में सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। जो जी-23 नेता रात्रिभोज में शामिल हुए, उनमें मेजबान सिब्बल के अलावा गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और शशि थरूर शामिल थे।

भोज में आमंत्रित विपक्ष के एक नेता ने बताया कि एकता को और मजबूत करने के लिए ऐसी बैठकें और आयोजित की जानी चाहिए। हमें भाजपा को 2022 में पहले उत्तर प्रदेश में और फिर 2024 के आम चुनाव में हराना है। सूत्रों ने बताया कि सिब्बल की शुरुआती टिप्पणी के बाद सभी नेताओं ने कहा कि उन्हें 2022 में उत्तर प्रदेश में और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एक साथ आना होगा।

इस दौरान राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के लालू प्रसाद यादव, राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सुप्रीमो शरद पवार, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव, माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के सीताराम येचुरी, भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम भी मौजूद थे।

चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले से किए गए बेदखल

शिवसेना के संजय राउत, आप (आम आदमी पार्टी) के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन, बीजद (बीजू जनता दल) नेता पिनाकी मिश्रा और अमर पटनायक, द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) के तिरुचि शिवा और टी के एलनगोवन, रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के जयंत चौधरी और टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के नेता भी रात्रिभोज में शामिल हुए।

Related Post

UJVN Limited

यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने नई परियोजनाओं के निर्माण को गति प्रदान करने वाले प्रस्तावों को मंजूरी

Posted by - March 31, 2026 0
यूजेवीएन लिमिटेड (UJVN Limited) के निदेशक मंडल की 133वीं बैठक आज मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंद…
grenede attack

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, 2 पुलिसकर्मी शहीद

Posted by - June 13, 2021 0
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने शनिवार को पुलिस और सीआरपीएफ  की टीम को निशाना बनाया। सोपोर में आतंकियों ने…

योगी के नक्शेकदम पर असम सीएम, कहा- अपराधी भागे तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाए पुलिस

Posted by - July 6, 2021 0
असम में नवनियुक्त सीएम हिमंत बिस्व सरमा का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह पुलिस…
Samrat Choudhry

विधानसभा में मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री,तेजस्वी बोलें- कैसे कैसे लोग मंत्री बन गए हैं

Posted by - March 17, 2021 0
पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (Minister Samrt Chaudhary) और विधानसभा अध्यक्ष विजय…