ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा अध्यक्ष को बनना चाहिए सीएम

660 0

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को सपा अध्यक्ष की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए। वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सुभासपा-समाजवादी पार्टी गठबंधन संकेत दिए। ओमप्रकाश राजभर ने जमकर अखिलेश यादव की तारीफ की। कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में काम किया।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और डायल 100 का उदाहरण दिया।  कहा कि अखिलेश यादव छोटे दलों को साथ मिला लें तो यूपी  में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।कहा कि सपा ही भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधु बताया और अखिलेश यादव को नेता। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत

इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर हमला बोला।भारतीय जनता पार्टी को लूट पार्टी बताया। कहा कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से लूट करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोटी रकम लेकर प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग खेल खेला जाता है। कहा कि जनता सब देख रही है। 2022 में भाजपा को सबक सिखाएगी।

Related Post

JNU

प्रयागराज हिंसा: जावेद अहमद का घर तोड़े जाने के विरोध में JNU के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNU) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में JNU की पूर्व छात्रा…
Solar

प्रदेश के 75 जिलों के सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से लैस करने पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - April 5, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को सौर समेत स्वच्छ ऊर्जा के केन्द्र के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध योगी…
मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

Posted by - March 16, 2021 0
मंगलवार को मलिहाबाद तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें मलिहाबाद…