अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ संपत्ति की तुलना को लेकर भड़के

694 0

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने दुनिया के सामने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। मलाइका ने बीते साल अर्जुन के साथ तस्वीर साझा करके ये बता दिया था कि वो अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इन दोनों की आलोचना की तो कुछ लोगों ने इनके प्यार को अपना सहयोग दिया। आलोचनाओं का भी इनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और ये दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं।

इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मलाइका अर्जुन से ज्यादा पैसा कमाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका की कुल कमाई 100 करोड़ है जो कि वह फिल्मों में एक आइटम नंबर और रियलिटी शोज में जज बनकर कर लेती हैं। वहीं मलाइका के मुकाबले अर्जुन कपूर की कुल कमाई 88 करोड़ रुपये है। इस बात पर अर्जुन कपूर ने नाराजगी जताई है।

कश्मीर मे उप राज्यपाल ने कहा आतंकियो को दिया जाए माकूल जवाब, युवाओ के भविष्य लिए दिया आश्वासन

मलाइका अरोड़ा लगभग 20 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्में, ब्रांड्स इंडोर्समेंट्स और टीवी शोज किए हैं इसलिए उनकी तुलना अर्जुन कपूर से करना काफी हद तक सही भी नहीं है। वहीं एक रिपोर्ट की हेडलाइन देखकर अर्जुन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा, ‘2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना बेहद दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल, वह अच्छा कमाती हैं और उन्होंने सालों इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत की है। जिसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।’

Related Post

अनुपम खेर से है गुस्सा,नसीरुद्दीन शाह ने कहा – अनुपम खेर जोकर और चाटुकार हैं

Posted by - July 3, 2021 0
नसीरुद्दीन शाह एक भारतीय फिल्म और हिंदी भाषा फिल्म उद्योग में मंच अभिनेता और निर्देशक हैं। वह भारतीय समानांतर सिनेमा…
Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म में निभाएंगे प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार

Posted by - September 1, 2020 0
फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई…

अनुच्छेद 370 : यह वक्त भी गुजर जाएगा, कश्मीर में मौजूद सभी लोग अपना ख्याल रखें – जायरा वसीम

Posted by - August 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव राज्यसभा में पेश किया ये शायद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा…