राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदला, अब ‘हॉकी के जादूगर’ ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा

1079 0

केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। अब इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा।इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि भारत के नागरिकों की भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।बता दें कि काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि ध्यानचंद को भारत रत्न के खिताब से भी नवाजा जाए।खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलने की सूचना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते लिखा कि मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया, अब यह सही समय हमारे देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा’। साथ ही एक अन्य ट्विट में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी लिखा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।

राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बसपा का तंज, कहा- अशुभ घड़ी में हुआ भूमि पूजन

इस बार टोक्यो ओलंपिक में महिला और पुरुष दोनों ही वर्ग में हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष हॉकी टीम ने तो 41 साल बाद कांस्य पदक भी जीत लिया है, वहीं महिला हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल तक संघर्ष किया। भारत की बेटियों ने आखिरी तक शेरनी की भांति दम लगाया और ब्रिटेन को आसान जीत हासिल नहीं कर दी।

Related Post

Aipan Art

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून : भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों…
Anil Deshmukh

महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, 100 करोड़ की वसूली मामले में लगे थे आरोप

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh Resigns)  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के…
जियो ने चुकाए 195 करोड़

जियो ने चुकाए 195 करोड़, वोडा-आइडिया और एयरटेल को चुकाने हैं 88,624 करोड़ रुपये

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों के लिए 1.47 लाख करोड़ रुपये के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के भुगतान की समय सीमा…