दिल्ली के बादशाह 18-18 घंटे काम कर रहे… ऐसे PM का होना भारत के लिए हानिकारक- ओवैसी का तंज

639 0

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने लॉकडाउन और बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी सरकार पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लॉकडाउन और बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमला बोला है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा- दिल्ली के बादशाह 18-18 घंटे काम कर रहे हैं और देश में गरीबी और बेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्होंने आगे लिखा- ऐसे PM का होना भारत के भविष्य के लिए हानिकारक है, ये पहली सरकार है जो अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचाने में लगी है।

जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन मोदी सरकार खत्म-राहुल गांधी

बता दें कि ओवैसी लगातार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। ओवैसी की पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, एआईएमआईएम ने यूपी चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले लड़ने का ऐलान किया है।

Related Post

Susheel Chandra,Aadhar

आधार को वोटर लिस्ट से जोड़ने का नियम जल्द होगा लागू, मुख्य निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

Posted by - May 14, 2022 0
नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा (chief election commissioner Susheel Chandra) ने कहा कि सरकार आधार कार्ड (Aadhar Card)…
CM Vishnudev Sai

शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार: साय

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह…