पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

989 0

बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड की पुनर्निरीक्षण-याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वीकार कराने वाले एवं हिंदी माध्यम से एल-एम.एम. उत्तीर्ण करने वाले पहले भारतीय छात्र चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) को केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए श्री रावत ने लिखा है कि  राज्य के अंदर कानून व्यवस्था को लेकर भी दिक्कतें और चुनौतियां हैं, उनमें मार्गदर्शन के  लिए सहयोगी के रूप में दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रपौत्र  चंद्रशेखर उपाध्याय को नियुक्त करने का मैंने फैसला  किया और उनसे  उपरोक्त दायित्व को स्वीकार करने का आग्रह किया।

मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उनको मैंने प्रथम दायित्व के रूप में मुजफ्फरनगर कांड में जिस तरीके से अपराधी निरंतर कानून की प्रक्रियाओं से बचकर निकल रहे हैं, उसमें जिन लोगों ने उत्तराखंड के लिए सर्वोच्च-बलिदान दिया, न्याय प्राप्त कर सकें,उसमें वे कुछ मार्ग सुझाएं ताकि उनके अनुसार आने वाले समय में हम कदम उठा सकें।

https://www.facebook.com/271420283032553/posts/1908944555946776/

उत्तर प्रदेश में सेशन्स कोर्ट में जज रहे श्री उपाध्याय को कांग्रेस के मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी ने  राज्य का एडीशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था।  वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे जनरल खंडूरी एवं निशंक  के ओएसडी(न्यायिक,विधायी एवं संसदीय-कार्य) भी रहे हैं।  उत्तराखंड राज्य विधि -आयोग में प्रमुख सचिव विधायी के समकक्ष सदस्य पद पर कार्य किया है।

नैनीताल हाईकोर्ट में हिंदी में  मुकदमों की कार्यवाही शुरू कराने वाले और  अभी इसके लिए संघर्षरत श्री उपाध्याय श्री रावत को अवैतनिक सेवाएं देंगे।

श्री हरीश रावत जी,

सादर  वन्दे मातरम्।

अपने सलाहकार के दायित्व से उत्तराखंड के बलिदानियों को ‘पूर्ण -न्याय’ दिलाने का जो  गुरुतर कार्य, मुझे सौंपा है, आपके कुशल-नेतृत्व में पूरा राज्य और मैं पूरी उम्मीद तक जाएंगे। परस्पर दो वैचारिक -ध्रुवों की असमानता एवं विभेद को अस्वीकार करते हुए आपने उत्तराखंड के हित में  जो साहसिक निर्णय लिया है, वह अभिनंदनीय है, स्वागत योग्य है।  इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। आपका आभार।

– चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय

Related Post

CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

Posted by - March 5, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) से मंगलवार की देर शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ…
CM Yogi

‘दंड नहीं न्याय’ के भारतीय मूल्यों पर आधारित है नवीन आपराधिक न्याय प्रणाली : मुख्यमंत्री

Posted by - June 7, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी पहली जुलाई से लागू होने जा…
अब्दुल्ला आजम खान

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ा झटका, SC का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे से इनकार

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से…
CM Vishnu Dev Sai

संविधान दिवस पदयात्रा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण और विधायक हुए शामिल

Posted by - November 26, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज मंगलवार प्रातः संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। संविधान दिवस पदयात्रा…