kajri mahotsav

हमहुं के ले के चला शिव के नगरिया ना

1261 0

सावन (Sawan) के दूसरे सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के तत्वावधान में चल रहे के कजरी महोत्सव (kajri mahotsav) में शिवभक्ति का रंग सिर चढ़कर बोला। प्रतिभागियों ने शिवभक्ति से जुड़ी कई कजरियां सुनाईं। रीता श्रीवास्तव  ने  सुनाया कि जलवा चढाइब हमहुं बनके कवरिया पिया।

हमहुं के ले के चला शिव के नगरिया ना और  नर्वदा उर्फ मधु श्रीवास्तव  ने भोले बाबा चले कैलाश कुनिया पेड़ लगावा ना सुनाया तो वातावरण तालियों से गूंज उठा।

सुमन पांडेय  की कजरी- भोले बाबा ले के चलल बरतिया और  कल्पना सक्सेना के गीत  अइसन बारात नाही देखलीं जैसे  गीतों ने समां बांध दिया।  सरला गुप्ता ने – पार्वती तुहार सईयां हम देखब।  अंजली सिंह की कजरी  चंद्रमा देखलीं गंगा देखलीं बंम भोले क देखलीं सपनवे में ना  भी काफी सराही गई।

भोजपूरी महोत्सव के नवें दिन के कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए  अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के अध्यक्ष परमानंद पांडेय ने बताया कि आज कजरी महोत्सवविशेषकर भगवान शिव को समर्पित रहा। एक प्रतिभागी बच्ची ने रिदिमा श्रीवास्तव ने कजरी गीत- पिया मेहदी ला द मोतीझील से न जाके साइकिल से ना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।

न्यास की  संरिक्षक और प्रशिक्षिका शशिलेखा सिंह  के निर्देशन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।  प्रतिभाग करने वालों में रीता श्रीवास्तव, नर्वदा उर्फ मधु श्रीवास्तव, सुमन पांडेय, अंजली सिंह, हेमलता त्रिपाठी, सीमा अग्रवाल, अर्पणा सिंह, नीरु श्रीवास्तव, शैली सिंह, बंदना तिवारी, सुधा तिवारी, भारती श्रीवास्तव गाजियाबाद, नीरु श्रीवास्तव,  विभा श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय, कंचन श्रीवास्तव, रीता पांडेय,  भारती श्रीवास्तव, कुसुम मिश्रा, रीना मिश्रा, इंदु दुबे, गायत्री त्रिपाठी, मंजुला पांडेय, पूनम मिश्रा, कु.तन्नु कुमारी चौहान, कु. ऐसन्या सिंह, सरला गुप्ता, कल्पना सक्सेना, अम्बुज अग्रवाल, राम बहादुर राय अकेला, सौरभ कमल आदि प्रमुख थे।

इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद दुबे, दिग्विजय मिश्र, संयुक्त सचिव राधेश्याम पांडेय, जे पी सिंह, न्यासी शाश्वत पाठक, प्रसून पांडेय, सुदर्शन दुबे, दिव्यांशु दुबे, अखिलेश द्विवेदी, दशरथ महतो, गयानाथ यादव, राहुल द्विवेदी और ऊषाकान्त मिश्र, विनीत तिवारी, निलेन्द्र त्रिपाठी, सुनील मिश्र, पुनीत निगम आदि ने भी ऑनलाइन अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

Related Post

CM Yogi

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर संत गदगद, सीएम योगी को दिया श्रेय

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को प्रयागराज स्थित महाकुम्भ नगर पहुंचे, यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक…
अखिलेश यादव

पूर्वांचल दौरे पर अखिलेश पहुंचे वाराणसी, बोले, यूपी में अपराधियों की सत्ता से सांठगांठ

Posted by - February 25, 2021 0
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला।…
Maha Kumbh

बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Posted by - February 2, 2025 0
बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे…
Job Fair

लखनऊ विश्वविद्यालय से 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरियां, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में राजधानी समेत आसपास के जिलों के युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा। सेवायोजन कार्यालय के…
Ayodhya

रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, मंदिर के पास ही मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Posted by - April 24, 2025 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा…