भाजपा के सहयोगी सीएम नीतीश ने भी की पेगासस जांच की मांग, कहा- सच्चाई बाहर आनी चाहिए

845 0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फोन टैपिंग मामले की जांच बिल्कुल होनी चाहिए। इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए ताकि जो भी सच्चाई है वह सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख कर के उचित कदम उठाना चाहिए। क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है सब पर चर्चा होनी चाहिए।

नीतीश कुमार ने कहा, लेकिन जो भी है उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए और जांच के बाद ही सही कदम उठाया जाए, जो भी सच्चाई है वो सामने आनी चाहिए।संसद में गतिरोध और ज्‍वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग पर नीतीश ने कहा कि यह संसद के अंदर की बात है लेकिन सरकार की ओर से जवाब दिया गया है।

एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग की है। जनता दरबार खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सीएम नीतीश ने कहा कि टेलीफोन टैपिंग की बात कई दिनों से सामने आ रही है।  इसकी जरूर जांच हो जानी चाहिए. ये बात मैं पहले भी बोल चुका हूं।  आज कल कौन क्या कर लेगा कहना कहना मुश्किल है।  इसलिए मेरे हिसाब से इस मामले में एक-एक चीजों को देख कर , उचित कदम उठाना चाहिए।

​​​​​​​BJP मंंत्री की नागरिकता के बाद उनकी शैक्षिक योग्यता पर उठे सवाल, वेबसाइट से गायब हुई डिग्री

मुख्यमंत्री ने कहा, ” क्या हुआ है और क्या नहीं इस पर पार्लियामेंट में लोग बातचीत कर रहे हैं।  समाचार पत्रों में जो आ रहा है, उसी को हमलोग देखते हैं। लेकिन इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चहिए कि कौन किसके फोन को पूरी तरह से सुन रहे हैं। ताकि जो भी सच्चाई हो वो सामने आ जाए. कभी भी किसी को डिस्टर्ब करने के लिए कोई इस तरह का काम करता है, तो ये नहीं होना चाहिए। “

Related Post

श्रुति कश्यप

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड 12वीं की टॉपर श्रुति कश्यप बनना चाहती हैं आईएएस

Posted by - June 18, 2020 0
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने गुरुवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 12वीं…

किसानों पर लाठीचार्ज को राउत ने बताया तालिबानी मानसिकता, बोले- यह देश के लिए शर्मनाक घटना

Posted by - August 30, 2021 0
हरियाणा के करनाल में किसान प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना…
मोहन भागवत

संविधान पर है पूरा विश्वास, इससे अलग कोई सत्ता नहीं चाहते हम : मोहन भागवत

Posted by - January 19, 2020 0
  बरेली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को बरेली रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ‘भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का…

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़े शब्दों में संदेश दिया है।…