पेगासस जासूसी: सरकार को घेरने के लिए एकजुट हुई विपक्षी पार्टिया, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं होगा

732 0

संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है, आज भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने पेगासस जासूसी का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पेगासस के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है।जासूसी कांड को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और इस मामले पर विपक्ष दलों के नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांग रहे हैं।

विपक्ष दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर बंटा हुआ था, लेकिन इस बैठक के बाद पेगासस के मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

विपक्षी नेताओं ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ जुमलों के जरिए काम कर रही है। जमीन पर कुछ नहीं दिखाई देता। कोरोना की दूसरी लहर में हजारों लोगों की मौत ऑक्सजीन की कमी से हो गई, सरकार की तरफ से बयान आता है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई। टीवी पर चलने वाली तस्वीरें, ट्विटर क्या यह सब झूठ बोल रहे थे।

Related Post

Amit Shah

कांग्रेस कर ले मैदान तैयार,भाजपा दो-दो हाथ करने को तैयार: अमित शाह

Posted by - April 7, 2023 0
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ करने शुक्रवार को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  ने बजट सत्र…
Ganga Aarti

गंगा आरती की नई व्यवस्था

Posted by - February 19, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ गंगा के निर्मलीकरण को लेकर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश…