कांवड़ यात्रा रोकने के लिए मुस्तैद उत्तराखंड सरकार, पूरा हरिद्वार सील

645 0

कोरोना संकट के बीच हरिद्वार कुंभ के आयोजन को लेकर आलोचना झेलने के बाद उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त हो गई है। प्रदेश के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही पूरे हरिद्वार को सील कर दिया गया है। कोई जबरदस्ती करने की कोशिश करता है तो उसके वाहन को जब्त किया जाएगा साथ ही उसे 14 दिन के लिए क्वॉरंटीन कर दिया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक बॉर्डर पर अनुभवी पुलिस अफसरों की तैनाती होगी जो चीजों को बेहतर ढंग से हैंडल कर लेते हैं।बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा की परमिशन दे रखी है लेकिन पड़ोसी राज्यों ने अब तक इसपर रोक लगाना ही उचित समझा है।

कांवड़ यात्रा पर रोक के बाद उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ियों को राज्य में प्रवेश न करने देने को लेकर कमर कस दी है। सीमाओं को कांवड़ियों के लिए 24 जुलाई से ही सील कर दिया जाएगा। अलबत्ता यदि दूसरे राज्यों की सरकारें या कांवड़ संघ टैंकर से गंगाजल लेने की अनुमति मांगते हैं तो पुलिस इस काम में उनका सहयोग कर सकती है। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोविड की दूसरी लहर के चलते इस साल भी उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक रहेगी।

इस बीच यूपी में कांवड़ यात्रा की अनुमति होने के लेकर कांवड़ियों के उत्तराखंड प्रवेश की आशंका जताई जा रही है। अब डीजीपी अशोक कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले सप्ताह तक सभी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले कांवड़ियों को समझा कर वापस किया जाएगा, फिर भी किसी ने जबरदस्ती की तो पुलिस सख्ती से काम लेगी।

300 कोरोना संक्रमित लोगों का अंतिम संस्कार करने वाला व्यक्ति, कोरोना से जंग हार गया

एसएसपी ने एसपी क्राइम प्रदीप राय, एसपी ग्रामीण प्रमेंद्र डोबाल व एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को निर्देशित किया कि वह समय से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों से बार्डर मीटिंग आयोजित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई के बाद पार्किंग स्थलों का समय से चयन पहले ही कर लें। साथ ही बार्डर प्वाइंट्स पर अनुभवी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि हरिद्वार की सीमा के अंदर आने पर कांवड़ियों के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किये जाएंगे।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को मूल मंत्र मानकर विकास का आधार बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की बोली भाषाओं से लेकर, पलायन…
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का किया लोकार्पण

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दैनिक…
CM Dhami

CM ने भालू हमले के पीड़ितों से की बातचीत, साहसी छात्राओं की बहादुरी को बताया गर्व का विषय

Posted by - December 23, 2025 0
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी अंतर्गत विद्यालय परिसरों के समीप घटित भालू हमले की घटनाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
JP Nadda

मोदी सरकार में विश्व पटल पर सनातन को नई पहचान मिली: जेपी नड्डा

Posted by - April 5, 2024 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास के लिए शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda)…