टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी:अनंतनाग, श्रीनगर समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में NIA की रेड

577 0

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग समेत कई जगहों पर इस वक्त राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी आतंकियों की फंडिंग से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कहीं घाटी में आंतकियों को ISIS से फंडिंग तो नहीं की जा रही।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अनंतनाग के 4 और श्रीनगर में एक जगह पर NIA की रेड चल रही है। अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक 36 साल की महिला भी शामिल है। NIA के छापेमारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। मामले में और भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती है।

जानकरी के मुताबिक, NIA ने अनंतनाग के अलावा बरामुला और श्रीनगर में भी कई स्थानों पर छापेमारी की है। 36 साल की जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से चाइनीज ग्रेनेड और 48 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

आखिरकार ट्विटर झुक गया:भारत में रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर अपॉइंट किया

सूत्रों के मुताबिक, NIA ने रविवार सुबह दारुल उलूम, दलाल मोहल्ला, नवाबाजार में पुलिस, SOG, SDPO के कई अधिकारियों के साथ रेड मारी। इस दौरान कुछ ऑफिस रिकॉर्ड औऱ् एक लैपटॉप सीज किए गए। साथ ही अदनान अहमद नदवी को गिरफ्तार किया गया है, जो हाका बाजार का रहने वाला है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को आतकंवादी संगठनों की मदद करने के आरोप में हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों और दो पुलिसकर्मियों समेत 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त किए गए कर्मचारी शिक्षा, पुलिस, कृषि, कौशल विकास, बिजली, स्वास्थ्य विभाग तथा SKIMS (शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) से थे।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को आतकंवादी संगठनों की मदद करने के आरोप में हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों और दो पुलिसकर्मियों समेत 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त किए गए कर्मचारी शिक्षा, पुलिस, कृषि, कौशल विकास, बिजली, स्वास्थ्य विभाग तथा SKIMS (शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) से थे।

Related Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

मतदान को पुनीत कर्तव्य मान , देशवासी मताधिकार का करें प्रयोग: एम वेंकैया नायडू

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों से मतदान…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - August 16, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…
CM Yogi

सीएम योगी-धामी ने “मैं गंगा बोल रही” खंडकाव्य का किया विमोचन

Posted by - May 6, 2022 0
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को…
cm dhami

मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी

Posted by - November 3, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की बुजुर्गों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली अनुकरणीय,प्रशंसनीय के साथ समाज के लिए प्रेरणादायी बनेगी। इसी…
CM Dhami

सीएम धामी ने नव निर्मित एकीकृत भवन का किया लोकार्पण

Posted by - February 1, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा…