भाजपा नेता सुवेंदु की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिसकर्मी की मौत के 3 साल बाद आज मामला दर्ज

683 0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को एक पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर के बाद शुभेंदु की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, उनके खिलाफ उनके पूर्व सुरक्षा गार्ड की पत्नी ने कोंटाई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। सुवेंदु पर आरोप है कि उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड सुब्रत चक्रवर्ती को आत्महत्या के लिए उकसाया था। 13 अक्तूबर 2018 को सुब्रत ने खुद को गोली मार ली थी।

गोली लगने से दो दिन बाद एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुवेंदु अधिकारी तब टीएमसी में थे और राज्य के परिवहन मंत्री थे। पश्चिम बंगाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में प्रवेश किया और नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में हरा दिया। अब उन्हें पश्चिम बंगाल में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।

Related Post

CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को हुआ सबसे अधिक लाभ : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 24, 2025 0
लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ (GST Reform) ने बाजार में नई ऊर्जा…

नीतीश सरकार में लूट खसोट जारी, भाजपा विधायक का आरोप- ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा खा रहे मंत्री

Posted by - July 2, 2021 0
बिहार में एनडीए सरकार हर दिन अपने ही विधायक एवं मंत्रियों के कारण फजीहत झेल रही है, ताजा मामला भाजपा…
CN YOGI IN NATH SAMPRDAY PROGRAM

“नाथ पंथ” पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे सीएम योगी

Posted by - March 20, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार ‘नाथ पंथ (Nath Panth) के वैश्विक प्रदेय’ विषय पर…
CM Dhami

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

Posted by - April 30, 2026 0
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित…