ममता बनर्जी पर न्यायपालिका की छवि खराब करने का आरोप, कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख जुर्माना

686 0

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर न्यायपालिका की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल खुद से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई में उन्होंने जस्टिस कौशिक चंदा को हटाने की मांग की थी, उन्होंने कहा था कि चंदा का भाजपा से संबंध है। कौशिक की एक फोटो सामने आई थी जिसमें वह भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता मीटिंग में शामिल थे, टीएमसी ने इसके बाद जमकर हंगामा किया था।

इस हंगामे के बाद जस्टिस चंदा ने स्वयं ही केस से हटने का फैसला कर लिया था जिसके बाद भाजपा के लोगों ने हंगामा किया था। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अपने खिलाफ जीते प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी पर रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार एवं धर्म के आधार पर वोट लेने का आरोप लगाया था।

दरअसल, हुआ ये था कि 2 मई को देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आए थे।

बंगाल में टीएमसी को जीत जरूर मिली थी लेकिन ममता नंदीग्राम सीट पर ‌BJP के शुभेंदु अधिकारी से 1956 वोटों से हार गईं। नतीजे के दिन ही ममता ने वोटों की दोबारा गिनती की मांग की, जिसे चुनाव आयोग ने नहीं माना।

इसके बाद चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता कलकत्ता हाईकोर्ट चली गईं। इस याचिका में उन्होंने शुभेंदु अधिकारी पर चुनाव में रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और धर्म के आधार पर वोट मांगने के आरोप लगाए हैं और चुनाव रद्द करने की मांग की। इस केस की सुनवाई कौशिक चंद की बेंच कर रही थी। इस पर ममता बनर्जी ने उन्हें केस से अलग किए जाने की मांग की थी। उनका कहना था कि कौशिक चंद के बीजेपी से रिश्ते रहे हैं। उनकी इस मांग पर अदालत ने 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Related Post

Rashtriya Prerna Sthal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल, सभी तैयारियां पूरी

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बन कर तैयार भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ (Rashtriya Prerna Sthal) को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
AK Sharma

ऊर्जा और नगर विकास विभाग बाबा साहब के विचारों पर आधारित व्यवस्था पर कार्य कर गरीबों की कर रहे मदद: एके शर्मा

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न‘…
PM Kisan Samman

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Posted by - March 12, 2026 0
लखनऊ: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान…
Governor

राज्यपाल से मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

Posted by - May 6, 2022 0
देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor) से मुलाकात करती हुईं मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट (Aishwarya Bisht) व…