पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी

625 0

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है दो की तलाश जारी है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि घर के भीतर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने किट्टी कुमारमंगलम की तकिए से मुंह दाबकर हत्या कर दी।

नौकरानी ने बताया कि रात में पहले एक बदमाश घुसा फिर उसके पीछे दो और आ गए, उन लोगों ने मुझे दूसरे कमरे में ले जाकर बांध दिया। बता दें कि पी रंगराजन कांग्रेस के दिग्गज नेता थे, बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी, वह 1991 में नरसिम्हा राव सरकार में कानून मंत्री एवं वाजपेयी सरकार में बिजली मंत्री रहे।

इस वारदात के दौरान उनकी मेड को बांधकर रखा गया। इससे पहले रात 9 बजे के करीब उनका धोबी घर के अंदर आया, उसने मेड को जबरन बंधक बना दिया। इसके बाद उसके दो साथी भी घर में घुस गए। पुलिस को सूटकेस खुले हुए मिले हैं। आरोपियों के भागने पर मेड ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर रात 11 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में धोबी को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल फरार चल रहे दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।

किट्टी कुमारमंगलम ने सुप्रीम कोर्ट के वकील रह चुकी थीं। उनके पति पीआर कुमारमंगलम पहली बार 1984 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। कुमारमंगलम ने 1991 और 92 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संसदीय मामलों और कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्री, 1992 और 93 के बीच संसदीय मामलों के मंत्री और 1998 में देश के बिजली मंत्री के रूप में कार्य किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात वसंत विहार स्थित उनके आवास पर किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

Related Post

गिरती इकोनॉमी के बीच सरकारी कंपनियां बेचना मानसिक दिवालियापन के संकेत – भाजपा सांसद

Posted by - August 29, 2021 0
अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की आलोचना…
akhilesh myawati and akhilesh

पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस सिलेंडर्स के बढ़ते दाम पर बिफरा विपक्ष

Posted by - February 23, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की…
CM Dhami

प्रधानमंत्री की अपील का असर, तीर्थयात्री खरीद रहे हैं भोजपत्र के उत्पाद: धामी

Posted by - July 30, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रथम गांव माणा में की गई अपील…
Shubendu Adhikari

शुभेंदु का बड़ा आरोप- ममता ने छिपाई जानकारी, रद्द हो नामांकन

Posted by - March 15, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata  Banerjee) के खिलाफ…