मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, सिंधिया, सर्बानंद, चुनावी राज्यों पर फोकस

597 0

केंद्र की मोदी सरकार बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी, इसमें नए चेहरों को शामिल किया जाएगा साथ ही पुराने नेताओं की छुट्टी की जाएगी। एमपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के नारायण राणे एवं उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत का मंत्रिमंडल में स्थान तय है।

सूत्रों के मुताबिक करीब 10 राज्य मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाएगा, बिहार की जदयू चार मंत्री पद मांग रही है हालांकि दिए जाने की संभावना भी है।अगले साल यूपी, उत्तराखंड के चुनाव को ध्यान में ऱखते हुए यहां के कई नेताओं को मंत्रीपद मिलने की संभावना है, यूपी से रवि किशन भी दावेदार हैं। एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा अगर पार्टी कोटे से पशुपतिनाथ को मंत्रीपद दिया गया तो वह कोर्ट जाएंगे साथ ही सड़कों पर इसका विरोध करेंगे।

कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया के बीच दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बिहार से जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं। लेकिन आरसीपी सिंह को लेकर बताया जा रहा है कि वो यहां चर्चा करने के लिए आए हैं, शपथ लेने के लिए नहीं आए हैं।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि राणे मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, राणे इस बारे में कोई भी जानकारी देने से कतराते हुए नजर आए।

तमाम नेताओं के बीच अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने में सिंधिया ने अहम भूमिका निभाई है, उन्हें पीएम के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इसके अलावा यूपी से बीजेपी नेता सकलदीप राजभर और लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्रा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Related Post

Ghangaria

एस.एस.सन्धु ने तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का किया हवाई निरीक्षण

Posted by - April 7, 2022 0
देहरादून: मुख्य सचिव डा0 एस.एस.सन्धु (Dr. SS Sandhu) गुरूवार को गोविन्द घाट चमोली पहुंचे। तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया (Ghangaria)…
Dr. R. Rajesh Kumar

शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा- सचिव

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम…
AK Sharma held a high-level review meeting.

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग सक्रिय

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए ऊर्जा एवं नगर विकास…
अयोध्या मामला 18 अक्टूबर तक फैसला!

अयोध्या मामला : 18 अक्टूबर तक दोनों पक्षों की जिरह हो सकती है पूरी

Posted by - September 18, 2019 0
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की सुप्रीम कोर्ट में नियमित सुनवाई हो रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान…
Savin Bansal

डीएम के प्रयास से जिला अस्पताल में खुला राज्य का पहला आधुनिक बहुउद्देश्यीय दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

Posted by - August 19, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे राज्य के पहले आधुनिक…