कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों के राशन पर भी छाप दी गई पीएम मोदी की तस्वीर

686 0

कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों को दिए जाने वाले राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर छाप दी गई है। भाजपा शासित राज्यों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन देते समय दुकानों पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों की तस्वीर वाले बैनर लगाने का निर्देश जारी हुआ है। इसके साथ ही जिस थैले में पांच किलो अनाज दिया जाएगा उस पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल लगाने का निर्देश जारी किया गया है।

बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से सभी प्रदेश इकाइयों को पत्र लिख कहा गया है कि इस योजना का जम कर प्रचार होना चाहिए। गौरतलब है कि अभी देश भर में चलाए जा रहे वैक्सीन अभियान में वैक्सीन प्रमाणपत्र पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई जा रही है।

गौरतलब है कि अभी देश भर में चलाए जा रहे वैक्सीन अभियान में वैक्सीन प्रमाणपत्र पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई जा रही है। इसका विपक्षी दलों ने विरोध भी किया है। बीते दिनों कुछ राज्यों में, जैसे छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में कोविड वैक्सीन प्रमाणपत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर हटाकर राज्य के मुख्यमंत्रियों की तस्वीर लगाने की खबरें भी सामने आई थीं।

यह भी कहा गया है कि सभी जनप्रतिनिधि राशन की दुकानों पर जाकर लाभार्थियों से मिलें। यह ध्यान रखा जाए कि राशन बैग प्लास्टिक रहित हो. प्रत्येक राशन की दुकान के बाहर यह प्रिंटेड बैग बांटने का लक्ष्य रखा गया है और यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है कि वे इसकी निगरानी करें। पार्टी की ओर से नवंबर 2021 तक यह प्रचार योजना जारी रखने को कहा गया है. इस योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को नवंबर 2021 तक हर महीने पांच किलो अनाज मुफ्त दिया जा रहा है।

Related Post

77th Republic Day celebrations held in Lucknow

राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के साथ लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया…
CM Dhami met Manohar Lal Khattar

सीएम धामी ने मनोहर लाल खट्टर से की भेंट, इन विषयों पर केंद्र सरकर से सहयोग का किया अनुरोध

Posted by - August 22, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल…
CM Dhami

हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में करें शामिल: सीएम धामी

Posted by - July 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा…
CM Dhami

सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता: धामी

Posted by - November 13, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को कहा कि सिलक्यारा सुरंग (Tunnel Collapse) में फंसे…