भारत की दूसरी श्रेणी की टीम की मेजबानी करना अपमानजनक’, पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज ने कह दी यह बड़ी बात

681 0

13 जुलाई से श्री लंका और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। उसके बाद 21 तारीख से 3 मैचों की t20 सीरीज की शुरुआत होगी। भारत की मुख्य टीम इंग्लैंड में है इसी वजह से श्री लंका दौरे के लिए दूसरी युवा भारतीय टीम को भेजा गया है। इस टीम की कमान बाएं हाथ के शिखर धवन को दी गई है वहीं तेज गेंदबाज को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

बतौर कोच इस टीम का मार्गदर्शन करने का मौका पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को दिया गया है जो भारतीय अंडर 19 टीम के भी कोच हैं। एक तरह से उसे भारत की B टीम कहा जा सकता है जो श्री लंका की मुख्य टीम के खिलाफ खेलने जाएगी। इसे लेकर श्री लंका पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने श्री लंकन क्रिकेट बोर्ड और प्रशासन की आलोचना की है।

1996 के वर्ल्ड कप में विजई सिर लंकन टीम के कप्तान रहे रणतुंगा का कहना है कि दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम की मेजबानी करना अपमानजनक है। उन्होंने कहा – ‘यह दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम है और उनका यहां आना हमारी क्रिकेट का अपमान है. मैं टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ खेलने पर सहमत होने के लिए वर्तमान प्रशासन को जिम्मेदार मानता हूं।’

उन्होंने आगे कहा – ‘भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड भेजी है और कमजोर टीम यहां भेज दी है। मैं इसके लिए बोर्ड को दोष देता हूं।’

Related Post

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…
kiran mazumdar shaw

सुरक्षा और प्रभाव की चिंता छोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ

Posted by - December 9, 2020 0
नई दिल्ली। जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मशहूर हस्ती किरन मजूमदार शॉ (kiran mazumdar shaw) ने बुधवार को कोविड-19 टीका के प्रयोग…
Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत: आश्रितों को 30 लाख मुआवजे का ऐलान, कंपनी करेगी भुगतान

Posted by - May 2, 2024 0
लखनऊ। लखनऊ में रेजीडेंसी के पास बुधवार को सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत के मामले में विभाग ने…
Gold Award

श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Posted by - March 28, 2026 0
नई दिल्ली में शनिवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को स्कॉच ग्रुप द्वारा राज्य में श्रम…