15 हजार नहीं दे पाने के कारण डेढ़ महीने तक मोर्चरी में ही पड़ा रहा शव

647 0

कोरोना संकट के समय ऐसी कई खबर सामने आई थी कि पैसे न मिलने पर परिजनों को मृतकों का शव नहीं दिया।

एक ऐसी ही घटना हापुड़ से आई है, जहां कोरोना से मरे व्यक्ति का शव डेढ़ माह तक मोर्चरी में पड़ा रहा। 15 मई को बिहार के एक व्यक्ति की मेरठ के निजी अस्पताल में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद अस्पताल ने शव देने के लिए 15 हजार मांगे थे, लेकिन पैसे न दे पाने के कारण परिजन शव छोड़ बिहार लौट गए।

अस्पताल द्वारा शव हापुड़ जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, पुलिस और नीर फाउंडेशन ने अब उसका अंतिम संस्कार कराया है।मृतक अपने भाई व पत्नी के साथ हापुड़ में किराए पर रहता था। मौत के बाद अस्पताल ने शव देने के लिए 15 हजार रुपए मांगे थे। लेकिन परिजनों के पास पैसे न होने के कारण वह लोग शव अस्पताल छोड़ बिहार लौट गए।

अस्पताल द्वारा शव हापुड़ जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। तभी से शव जीएस मेडिकल की मोर्चरी में रखा था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए परिजनों की तलाश की। गुरुवार शाम मृतक की पत्नी बच्चे के साथ चोरखी पहुंची। उसके बाद नीर फाउंडेशन की मदद से शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

Related Post

द योग इंस्टीट्यूट ने योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार हासिल किया

Posted by - August 31, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के संवर्धन और विकास की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए द योग…
CM Dhami

यूसीसी में सभी परिवारों का पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया: सीएम धामी

Posted by - May 4, 2025 0
हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अखंड भारत : समान नागरिक संहिता के परिप्रेक्ष्य…
Police Comissioner D.K.Thakur

 पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की

Posted by - March 5, 2021 0
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपितों…