बंगाल नें बीजेपी को दवाई दी तो इनको आराम मिला, अगले 3 साल में भाजपा को पूरा आराम मिल जाएगा- राकेश टिकैत

828 0

किसान आंदोलन को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी सड़क पर हैं। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत हमेशा से ही तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार के विरोधी रहे हैं और समय-समय पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहे हैं। टिकैत सरकार पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। इसी बीच आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा को देखते हुए राकेश टिकैत ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है।

राकेश टिकैत का नया बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि “वे अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोगों से भाजपा को वोट ना देने की अपील करेंगे।” साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “पश्चिम बंगाल में भाजपा को दवाई मिली तो इनको आराम मिला।अगले 3 सालों में भाजपा को पूरा आराम मिलेगा। इस दवाई का 3 साल का कोर्स है और अगले 3 साल में इनको पूरा आराम मिल जाएगा।”

अगले वर्ष होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि,’वे लोगों के पास जाएंगे और भाजपा के खिलाफ पंचायत करेंगे तथा योगी सरकार की सारी नाकामियों को लोगों के बीच लाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए बताया कि, उत्तर प्रदेश में बिजली का रेट काफी ज्यादा है, गेहूं की खरीद बढ़ी नहीं है, गन्ने का रेट भी नहीं बढ़ा है और ना ही भुगतान हुआ है। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि कोरोना महामारी के दौरान उचित स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं होने की वजह से कितने लोगों की जानें गई। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले चुनाव में वे खुद कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

किसान आंदोलन के आगे के कार्यक्रम को बताते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जून को देश के सभी राज्यों के गवर्नर हाउस पर किसान प्रदर्शन करेंगे और किसान राज्यपाल को अपना ज्ञापन सौंपेंगे, किंतु इस दौरान कोई भी मार्च नहीं निकलेगा। हम कोई बड़ी रणनीति इसलिए नहीं बना रहे हैं कि मीडिया कहीं यह ना कहने लगे कि हमें कोरोना की चिंता नहीं है।

Related Post

Mobile Veterinary

सारस और अन्य घायल वन्य जीवों के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट की स्वीकृति

Posted by - June 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में वन एवं वन्य जीव विभाग ने उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी…
First meeting of Energy Ministers Group online

ऊर्जा मंत्री समूह ने बिजली कंपनियों को घाटे से बचाने पर किया मंथन

Posted by - January 30, 2025 0
लखनऊ: देश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु राज्य डिस्कॉम की स्थिति को सुधारना अत्यन्त आवश्यक है। डिस्कॉमो की…
CM Dhami

आधुनिकता और परंपरा का संतुलन ही विकास का मार्ग — धामी का स्पष्ट संदेश

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान…
parkash javedkar

छत्तीसगढ़, झारखंड में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय: जावड़ेकर

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छत्तीसगढ़ (Naxalite Activity in Chhattisgarh) में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों…