69000 सहायक शिक्षक भर्ती: OBC अभ्यर्थियों ने मांगी इच्छा मृत्यु

1691 0

उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती (69000 Assistant Teacher Recruitment) मामले में आरक्षण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। यह पत्र ईमेल के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती (69000 Assistant Teacher Recruitment) मामले में OBC अभ्यर्थियों को भर्ती में 27% आरक्षण नहीं मिला है। इसको लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।

वहीं कुछ अभ्यर्थी आरक्षण में अनियमितताओं को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग गए थे। आरक्षण में अनियमितताओं को पाते हुए शिक्षा वर्ग आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर सरकार को जवाब देने को कहा गया था।

हालांकि, सरकार ने अभी जवाब दाखिल नहीं किया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों ने दुखी होकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को इच्छामृत्यु का एक पत्र लिखा है.। यह पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा गया है उसमें 55 अभ्यर्थियों ने अपने साइन करके इच्छामृत्यु का पत्र भेजा है। जिसमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं।

Related Post

Uttar Pradesh AI and Health Innovation Conference

स्टार्टअप इकोसिस्टम से उत्तर प्रदेश बन सकता है ग्लोबल एआई पावर हाउस : कविता भाटिया

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कान्फ्रेंस (AI and Health Innovation Conference) के पहले दिन सोमवार को होटल द…
cm yogi

अब सीमाओं की तरफ टेढ़ी नजर करने वालों को कड़ा जवाब देने का साहस रखता है भारत : योगी

Posted by - December 22, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को यहां आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में…
CM Yogi

योगी की दो टूक- भारत में राम-कृष्ण व बुद्ध की परंपरा ही रहेगी, बाबर और औरंगजेब की नहीं

Posted by - December 16, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शीतकालीन सत्र में सोमवार को अपनी रौ में रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत…