CM योगी ने किया मथुरा में 100 बेड के कोविड अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन

1649 0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करते रहने की अपील की और कहा कि राज्य में अब तक पांच करोड़ लोगों को संक्रमण रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

योगी ने वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में साध्वी ज्तम्भरा द्वारा स्थापित 100 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड अस्पताल (Covid Hospital) के आॅनलाइन उद्घाटन के दौरान यह बात कही।

अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से कहा कि  भले सरकार आपको लॉकडाउन के बीच कई छूट दे रही है, लेकिन अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें, मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें और बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश के पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और गांवों में भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार में मिला संस्कृत को बढ़ावा, 73 नए संस्कृत महाविद्यालयों को मान्यता

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ : संस्कृत के प्रचार-प्रसार और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए…
Anuj Jha

सचिव नगर विकास/निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Posted by - February 4, 2025 0
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग महाकुम्भ – 2025 (Maha Kumbh) को भव्य, दिव्य और स्वच्छ बनाने के लिए नगर विकास विभाग पूरी…