Cyclone से निपटने के लिए वायुसेना तैयार

1387 0

भारतीय वायुसेना ने चक्रवात यास (Cyclone Yass) से उत्पन्न स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के लिए 11 परिवहन विमान और 25 हेलीकॉप्टर तैयार रखे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात (Cyclone Yass) से निपटने के लिए सरकार द्वारा कई उपायों की शुरुआत करने के बीच वायुसेना ने रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों से 21 टन राहत सामग्री और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 334 कर्मियों को हवाई मार्ग से कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर पहुंचाया।

अधिकारियों ने कहा कि राहत सामग्री, उपकरण और कर्मियों को पटना, वाराणसी और अराक्कोनम से पांच सी-130 विमानों का उपयोग करके पहुंचाया गया।  एक अधिकारी ने कहा कि यह चक्रवात यास (Cyclone Yass) के मद्देनजर तैयारी के तहत है और अभियान 21 मई से जारी है। आज तक, भारतीय वायुसेना ने इस उद्देश्य के लिए 606 कर्मियों और 57 टन सामग्री को हवाई मार्ग से पहुंचाया है।

Related Post

जयराम रमेश

दिल्ली चुनाव पर बोले जयराम रमेश- कांग्रेस को अब अपना घमंड छोड़ना पड़ेगा

Posted by - February 13, 2020 0
कोच्ची। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लचर प्रदर्शन को लेकर पार्टी में जारी बयानबाजी का दौर चरम पर…
CM Dhami

ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समर्पण, साधना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - June 23, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में…