corona curfew

यूपी में 31 मई तक बढ़ा corona curfew

1074 0

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) को सोमवार, 31 मई की सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है और इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस दूसरी लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) की नीति अपनाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और संक्रमण की चेन तोड़ने में सहायता मिल रही है, प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं, ऐसे में 31 मई की सुबह सात बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू (corona curfew)  को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि टीकाकरण, औद्योगिक गतिविधियां, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

यूपी में corona से 226 और मरीजों की मौत

उल्लेखनीय है कि इसके पहले 15 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू  (लॉकडाउन) (corona curfew) को सोमवार, 24 मई की सुबह सात बजे तक बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले किये गये थे।

उत्तर प्रदेश में पांच मई से आंशिक कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके पहले शुरू में शनिवार और रविवार और बाद में शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक के लिए सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) घोषित किया था।

Related Post

CM Yogi

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का संकल्प लेकर मैदान में उतरेंगे सीएम योगी

Posted by - March 26, 2024 0
लखनऊ । लोकसभा आम चुनावों की घोषणा के बाद अब बुधवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) फुल एक्शन में…
cm yogi

विदेशी नकल से नहीं हासिल होगा आत्मनिर्भरता का लक्ष्य : सीएम योगी

Posted by - December 19, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकतार्ओं से कहा कि वह जनता के बीच जाएं।…