PM Kisan Samman

ईद के अवसर पर PM Modi जारी करेंगे ‘PM-Kisan’ की अगली किश्त

1447 0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को ईद के मौके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली किस्त जारी करेंगे और किसानों के साथ संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कहा, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  14 मई को पीएम-किसान योजना (PM-Kisan) के तहत वित्तीय लाभ की 8 वीं किस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11 बजे जारी करेंगे। 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 19,000 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। प्रधानमंत्री आयोजन के दौरान किसान लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना (PM-Kisan) के तहत सरकार पात्र लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में एक वित्तीय वर्ष में कुल छह हजार रुपये का भुगतान करती है। इसके लिए साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना में किसान परिवारों को अब तक 1.15 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

Related Post

AMITABH THAKUR RETIRED

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने कहा- गुपचुप तरीके से क्यों भेजा गया रिटायरमेंट का आदेश

Posted by - March 30, 2021 0
लखनऊ। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Former IPS Amitabh Thakur) ने डीजीपी एचसी अवस्थी को पत्र लिखकर अपने अनिवार्य सेवानिवृति के…
CM Dhami inaugurated the 'House of Himalayas' outlet

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उत्तराखंड निवास में किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का…
Dhirendra Shastri, CM Dhami

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री धामी के काम की सराहना की

Posted by - July 23, 2024 0
देहरादून। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में हिन्दू अध्ययन केंद्र बनाने और चारधामों के नाम पर किसी अन्य मंदिर या ट्रस्ट का…