Hemant Biswa Sarma

Hemant Biswa Sarma होंगे असम के नये मुख्यमंत्री होंगे

927 0

श्री हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa Sarma) असम के नये मुख्यमंत्री होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सदस्यीय केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को यहां नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से श्री सोनोवाल और श्री सरमा (Hemant Biswa Sarma) दोनों ही मुख्यमंत्री पद की होड़ में थे।

वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र को पुत्र शोक, कोरोना संक्रमित थे Raghavendra Mishra

श्री सरमा (Hemant Biswa Sarma) ने 1996 में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था और पहली बार 2001 में जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में असम गण परिषद के नेता भृगु फुकन को पराजित किया था। इसके बाद 2006, 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर अपनी जीत का सिलसिला बनाये रखा। इस बार 2021 का चुनाव भी यहीं से लड़ा और छठवीं बार जीत हासिल की।

उन्होंने मंत्री के रूप में असम शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कृषि, योजना और विकास, पीडब्ल्यूडी और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला है।

Related Post

Plantation Campaign 2025

पौधरोपण महाभियान-2025 बना जन आंदोलन, सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौधारोपण

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप पौधरोपण महाभियान- 2025 (Plantation Campaign) ने जन आंदोलन का रूप…
पॉक्सो एक्ट

पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म के दोषियों को दया याचिका दायर करने का न हो अधिकार: राष्ट्रपति

Posted by - December 6, 2019 0
सिरोही। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा एक अहम और गंभीर मुद्दा है।…