PM NARENDRA MODI

असम ने राजग के विकास एजेंडे को दिया आशीर्वाद: मोदी

1060 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार जताया और इसका श्रेय गठबंधन के विकास के एजेंडे और जनकल्यााकारी नीतियों को दिया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,   असम की जनता ने फिर से राजग के विकास के एजेंडे और लोक कल्याणकारी इतिहास को आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री ( PM Narendra Modi ) ने इस जीत के लिए राजग कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की।

नंदीग्राम का गढ़ शुभेंदु अधिकारी से हार गई ममता बनर्जी

असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को 126 विधानसभा सीटों में से 77 सीटों पर बढ़त मिली है और वह लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन  महाजोत 45 सीटों पर आगे है।

भाजपा 58 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद 11 सीटों पर और युनाइटेड पीपुल्स पार्टी-लिबरल आठ विधानसभा सीटों पर आगे है।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में विभिन्न राज्यों में उपचुनावों में भाजपा की जीत के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी।

कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे भी आज सामने आए।

Related Post

पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

Posted by - August 4, 2021 0
जांच कराने को लेकर कई दिनों से संसद के अंदर और बाहर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने में लगी है। इस…
Electricity

सीएम योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार छठे वर्ष बिजली दरों (Electricity Rates) में कोई बढ़ोतरी न करके देश के सामने…
International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद

Posted by - September 10, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश के स्टार्टअप्स, उद्योगों और सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व स्थानीय शिल्प कलाओं को अंतरराष्ट्रीय फलक…