Bsp chief mayawati

पंचायत चुनाव टाल दिए जाते तो ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु नहीं होती: मायावती 

1099 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कोरोना के चलते चुनाव में लगे कर्मचारियों की मौत पर योगी सरकार को घेरा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते यदि यूपी सरकार पंचायत चुनाव टाल देती, अर्थात् थोड़ा आगे बढ़ा देती तो यह उचित होता. चुनाव डयूटी में लगे काफी कर्मचारियों की मृत्यु नहीं होती।’

मायावती (Mayawati) ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘यूपी सरकार ऐसे सभी मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवार को उचित आर्थिक मदद करने के साथ ही उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी जरूर दे, यही बसपा की मांग है।’

 

इसके साथ ही मायावती (Mayawati) ने गांवों में फैलते हुए कोरोना को लेकर सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग की।उन्होंने लिखा, ‘अब कोरोना प्रकोप के गांव-देहातों में भी काफी फैलने की सम्भावना है। ऐसी स्थिति में यूपी सरकार शहरों के साथ-साथ देहातों में भी कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए, यही बसपा की सलाह है।’

Related Post

Online betting

ऑनलाइन सट्टेबाजी से सरकार नाराज, विज्ञापनों के खिलाफ जारी एडवाइजरी

Posted by - June 13, 2022 0
नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online betting) प्लेटफार्मों के विज्ञापन (Advertisement) से बचने के…
Shubhendu Adhikari

 पश्चिम बंगाल: वोटिंग के बीच नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला

Posted by - April 1, 2021 0
पश्चिम बंगाल। नंदीग्राम के कमालपुर में बूथ संख्या 170 के पास मीडिया कर्मियों की गाड़ियों पर हमला हुआ। शुवेंदु अधिकारी(…
पुलिस ने जब्ता दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

पुलिस ने ज़ब्त किया दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

Posted by - March 16, 2021 0
एसटीएफ ललितपुर पुलिस और नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले…