Corona News

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर: 24 घंटे में 35156 मामले, 258 लोगों की मौत

693 0

लखनऊ।  देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कई दिनों से प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से अधिक कोरोना केस मिल रहे हैं। लगातार कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी ने दहशत पैदा कर दी है। महमारी के कहर से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है।

अस्पताल ऑक्सीजन, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कमी का सामना कर रहे हैं। संकट के समय में करीब 20 देश भारत की मदद को आगे आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.80 लाख के करीब नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,645 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर (Corona havoc in Uttar Pradesh)

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 35,156 नए मामले सामने आए हैं। 25,613 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 है। पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,25,312 सैंपल की जांच की गई।

यूपी में 10041134 लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन 

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1,00,41,134 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 21,56,203 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगी है। निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में रजिस्ट्रेशन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

Related Post

Fire broke out at two places in Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में लगी आग, फायर यूनिट ने पाया काबू

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों…
Yogi

चकबंदी विभाग पर चला सीएम योगी का चाबुक, एक दर्जन लापरवाहों पर गिरी गाज

Posted by - October 5, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चकबंदी (Chakbandi) संबंधी मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही और अनियमितता पर कड़ा रूख अपनाते…
बच्ची लापता

दिन दहाड़े बच्ची हुई लापता

Posted by - March 9, 2021 0
फिरोजाबाद जनपद के नगला सेंदलाल गांव में मंगलवार सुबह घर से बाहर निकली छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता…
AK Sharma

आने वाले त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उप्र से दूर करना: एके शर्मा

Posted by - September 7, 2022 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की…