Huzurpur Thana

पंचायत चुनाव: बहराइच में प्रधान प्रत्याशी के पति व देवरों पर जानलेवा हमला

1147 0

बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नारौंदा गांव में मददाताओं को पैसा बांटने वाले दबंगों का विरोध करना प्रधान पद के प्रत्याशी के पति व देवरों को भारी पड़ गया। दबंगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से इन लोगों पर हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मतदाताओं को पैसा बांटने का आरोप

नरौंदा गांव निवासी राम प्रसाद की पत्नी पंचायत चुनाव में प्रधान पद की दावेदार हैं। आरोप है कि विपक्षी प्रधान के समर्थक मददाताओं को धमकाकर उनपर दबाव बना रहे थे। आरोप यह भी है कि ये लोग मतदाताओं को पैसे भी बांट रहे थे। जानकारी होने पर प्रधान प्रत्याशी के पति अपने भाई गंगाराम व विजय के साथ मौके पर पहुंचे और आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का विरोध किया गया।

धारदार हथियारों से हमला कर मरणासन्न किया

इस पर नाराज आरोपियों ने सभी पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पाकर प्रधान पति के समर्थक भी मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन सीएचसी हुजूरपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मारपीट का मुकदमा दर्ज

पीड़ितों का आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मामले को दबाती रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर दी गई है। मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घायलों में एक पुलिस के जवान, उसके पिता व चाचा का नाम भी आ रहा है, पूछने पर थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post

CM Yogi

दुनिया भारत को संकटमोचक के रूप में देख रही है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 28, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया को शांति, सौहार्द और कल्याण की राह दिखाने वाला देश…

कारगिल दिवस स्पेशल : भारतीय सेना में भर्ती होकर शहीद पति के सपनों को साकार कर रही ये महिला

Posted by - July 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। 1999 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस…
Balrampur Hospital

बलरामपुर अस्पताल के मेकओवर की तैयारी, सर्जरी वॉर्ड होगा मॉडर्न इक्विप्मेंट्स से लैस

Posted by - November 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त प्रदेश’ बनाने की दिशा में सीएम योगी द्वारा उठाए जा रहे…
UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एनर्जी सेक्टर पर भी होगा विशेष तौर पर फोकस

Posted by - September 6, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार सितंबर महीने में दो प्रमुख आयोजन करने…