Ambulance

कोरोना का कहर : 25 किलोमीटर के एंबुलेंस चालक ने मांगे 42 हजार रुपए

631 0

नोएडा। कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण एक तरफ जहां लोग मर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस दौरान भी लोगों को लूटने में लगे हैं। नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक एंबुलेंस वाले मरीज के परिजनों से 42 हजार रुपये मांगे लेकिन जितनी दूरी के मांगे वह हैरान कर देगा। सिर्फ 25 किलोमीटर के लिए 42 हजार रुपये की मांग (Ambulance driver asked for 42 thousand rupees for 25 kilometer ) की गई है।

परिजनों ने इस मामले की ट्वीट कर नोएडा पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-50 निवासी असित दिल्ली हाई कोर्ट में वकील हैं। कुछ दिनों पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे।

25 किलोमीटर के मांगे 44 हजार रुपये

सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनके भाई विष्णु ने एक निजी एंबुलेंस को फोन किया और शारदा अस्पताल जाने को कहा। रास्ते में परिजनों ने एंबुलेंस चालक को सेक्टर-35 के प्रकाश अस्पताल ले जाने को कहा। लेकिन वहां बेड उपलब्ध नहीं था। इसके बाद परिजनों ने असित को नोएडा एक्सटेंशन स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने परिजनों से 44 हजार रुपये की मांग की। परिजन और एंबुलेंस चालक के बीच काफी बहस हुई, इस पर चालक सिर्फ 2 किलोमीटर कम करने पर राजी हुआ।

इस नंबर पर करें शिकायत

इस मामले की शिकायत की गई है। डीसीपी ट्रैफिक गणेश साहा ने कहा कि शिकायत मिलने पर एंबुलेंस वाले को पकड़ा गया है। उसने अधिक पैसा लेने की बात मानी है और वो लिए गए ज्यादा पैसे वापस करने को तैयार है। एंबुलेंस वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर कोई एंबुलेंस चालक ज्यादा पैसे मांगता है तो 9971009001 नंबर पर शिकायत की जा सकती है।

Related Post

पीएम मोदी और ईरानी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस

Posted by - August 9, 2021 0
सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर हमेशा आपत्तिजनक पोस्ट नजर आते रहे हैं, यूपी पुलिस…
Guptarghat

वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ने बनाया प्रभु श्रीराम की ‘अंतर्ध्यान स्थली’ को अयोध्या का बड़ा पर्यटन केंद्र

Posted by - January 8, 2024 0
अयोध्या । एक दृश्य की कल्पना कीजिए…समस्त सृष्टि में सर्वोत्कृष्ट शासन प्रणाली को स्थापित करने वाले निराकार ब्रह्माण्ड नायक श्रीराम के…
CM Yogi

ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की ऊर्जा का आधार: सीएम योगी

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी (जापान)/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने जापान दौरे में गुरुवार को यामानाशी प्रांत स्थित…