Manoj Das

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लेखक मनोज दास के निधन पर जताया शोक

951 0

नई दिल्ली। मनोज दास (Manoj Das)का मंगलवार को पुडुचेरी के एक अस्पताल में 87 साल की उम्र में निधन हो गया। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पिछले साल उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  (President Ramnath kovind) ने बुधवार को प्रसिद्ध लेखक और शिक्षाविद मनोज दास (Manoj Das) के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन अंग्रेजी और ओड़िया लेखन की दुनिया को बड़ी क्षति है।

राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से अपने ट्वीट में कहा, ‘गल्प लेखन के तौर पर उनका उच्च व्यक्तित्व, उनकी सरलता, आध्यात्मिकता ने उन्हें अलग पहचान दी’।

उन्होंने कहा, ‘मनोज दास (Manoj Das)का निधन अंग्रेजी और ओड़िया लेखन की दुनिया को बड़ी क्षति है’। कोविंद ने कहा, ‘पद्म भूषण से सम्मानित दास को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी बुधवार को प्रसिद्ध लेखक और शिक्षाविद मनोज दास (Manoj Das) के निधन पर शोक जताया और कहा कि अंग्रेजी और ओड़िया साहित्य के लिए उन्होंने अमूल्य योगदान दिया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मनोज दास (Manoj Das) ने खुद को एक जानेमाने शिक्षाविद, लोकप्रिय स्तंभकार और उत्कृष्ट लेकर के रूप में स्थापित किया। उन्होंने अंग्रेजी और उड़िया साहित्य में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने श्री अरविंदों के विचारों को आगे बढ़ाया’। प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि मनोज दास (Manoj Das) का मंगलवार को पुडुचेरी के एक अस्पताल में 87 साल की उम्र में निधन हो गया। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पिछले साल उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Related Post

CM Yogi with surya pratap shahi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में यूपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान

Posted by - February 25, 2021 0
लखनऊ । केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में उत्तर प्रदेश सरकार…
रैना शुक्ला

निर्बल वर्ग की बालिकाओं को सशक्त बनाने में जुटीं रैना शुक्ला, दे रहीं हैं मुफ्त ट्रेनिंग

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। आर्थिक रूप से निर्बल व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली छात्राएं भी सशक्त हों। इसके साथ ही आत्मरक्षा के लिए…

दिल्ली के बादशाह 18-18 घंटे काम कर रहे… ऐसे PM का होना भारत के लिए हानिकारक- ओवैसी का तंज

Posted by - August 5, 2021 0
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने लॉकडाउन और बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…