CM tirath Singh rawat

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी किया बजट

737 0

देहरादून। कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat ) ने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत की है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सालयों की क्षमता में वृद्धि और सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही राज्य में मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूली के बाद उन्हें चार मास्क निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं, आवश्यक सेवाओं में कार्य कर रहे व्यक्तियों, जनसामान्य को प्रिवेंशन के रूप में आर्सेनिक एल्बम, लक्षणों के आधार पर अन्य आवश्यक औषधियों, सुरक्षा संबंधी सामग्री वितरित किए जाने के लिए हौम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के लिए 4.64 करोड़

आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित किए जाने के लिए आयुष रक्षा किट क्रय किए जाने, राज्य व जिला स्तर पर आयुष डेस्क की स्थापना किए जाने, कोविड सुरक्षा सामग्री क्रय किए जाने के साथ ही जिला मुख्यालयों में आयुष रथ का संचालन किए जाने के लिए 4 करोड़ 64 लाख 23 हजार 500 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत की गई है।

कोविड के संक्रमण से बचाव व राहत से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए जिलाधिकारी बागेश्वर और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को 2-2 करोड़ रुपये, जबकि जिलाधिकारी चमोली, व जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को 1-1 करोड़ रुपये उनकी मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किए गए हैं।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का किया अवलोकन

Posted by - November 30, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का…
Savin Bansal

भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश

Posted by - November 4, 2025 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में…

बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले सीएम- हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम

Posted by - April 6, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस रोड, देहरादून में भारतीय…
CM Dhami honored the workers

मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड निवास’ के निर्माण से जुड़े श्रमिकों को किया सम्मानित

Posted by - November 6, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखंड…
Yamunotri Dham

क्षमता से अधिक संख्या यमुनोत्री धाम आ रहे श्रद्धालु, पुलिस बोली- स्थगित करें यात्रा

Posted by - May 12, 2024 0
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में यात्रा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में…