Dehradoon Curfew

देहरादून में आज से एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या रहेंगी पाबंदियां?

871 0
देहरादून। कोरोना वायरस के मामलों में निरंतर हो रही वृद्धि के मद्देनजर देहरादून (Curfew imposed in Dehradun) में 26 अप्रैल की शाम सात बजे से तीन मई की सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान जिले के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून और छावनी परिषद गढी कैंट और क्लेमेंटाउन में पूर्णतः कोरोना कर्फ्यू रहेगा।

आदेश के अनुसार, इस दौरान निजी वाहनों की आवाजाही पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी. इस अवधि में फल, सब्जी, डेयरी और राशन की दुकानें शाम चार बजे तक ही खुलेंगी. हांलांकि, पेट्रोल पंप और गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुलेंगी।

1670 नए कोविड-19 मामले सामने आये

इससे पहले, दिन में उत्तराखंड सरकार ने कोविड-19 के बढ रहे प्रकोप को देखते हुए उसकी रोकथाम के लिए कर्फ्यू या अन्य कड़े कदम उठाने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत कर दिया था। वैसे देहरादून में पहले से ही शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है। देहरादून जिले में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी यहां प्रदेश में सर्वाधिक 1670 नए कोविड-19 मामले सामने आये।

Related Post

CM Dhami

उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का सीएम धामी ने किया विमोचन

Posted by - July 18, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का…
CM Dhami

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक

Posted by - July 8, 2022 0
हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के अंर्तगत 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस, काठगोदाम में मुख्यमंत्री…
Savin Bansal

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं: डीएम

Posted by - November 28, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन…